फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helpless cattle, helpless corporation

Ambala News: बेसहारा गोवंश, लाचार निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Helpless cattle, helpless corporation
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर से बेसहारा गोवंश को गोशाला भेजने में नगर निगम लाचार नजर आ रहा है। यही कारण है कि रात के समय ये गोवंश मुख्य सड़कों पर ही डेरा डाल देते हैं। ये डेरा वाहन चालकों के लिए जानलेवा होता है। निगम अधिकारियों ने इन गोवंश को गोशाला में भेजने का दावा तो किया था, लेकिन हकीकत इससे दीगर है।
शाम होते ही बेसहारा गोवंश सड़कों के बीच में बैठे जाते हैं और कई जगहों पर सड़क पर ही खड़े रहते हैं। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी बेसहारा गोवंश की समस्या से परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या शहर क्षेत्र में बनी है। निगम हाउस की बैठक में भी ये मुद्दा कई बार गूंज चुका है, सिर्फ कागजी दावों के अलावा नगर निगम ने कुछ नहीं किया। लोग लगातार इन गोवंश का शिकार हो रहे हैं। निगम की ओर से बनने वाली नंदीशाला और गोशाला प्रोजेक्ट भी अभी अधर में हैं। अमर उजाला ने शनिवार रात को लाइव रिपोर्ट की कि सबसे ज्यादा बुरी स्थिति रात में यहां मिली।
विज्ञापन

रात को बीच सड़क पर मिले बेसहारा गोवंश
आठ बजकर 10 मिनट पर जंडली पुल से शुरू होते ही बेसहारा गोवंश सड़क पर मिले। इससे थोड़ा आगे 50 मीटर की दूरी पर मॉडल टाउन की तरफ बढ़े तो अंबाला क्लब के बाहर बेसहारा गोवंश की कतार थी। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजकर 20 मिनट पर शहर के लक्ष्मी नगर मोड़ के पास मार्केट की सड़क पर 20 से 25 बेसहारा गोवंश सड़क पर खड़े थे। यहां गोवंश लंबी लाइन में इधर-उधर घूम रहे थे। पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को रुक-रुककर यहां से निकलना पड़ा। यह स्थिति रोजाना होती है।
रात आठ बजकर 25 मिनट पर सेक्टर-10 में पहुंचे तो यहां भी बेसहारा गोवंश सड़क के बीच में थे। दूसरी तरफ बेसहारा गोवंश डिवाइडर के पास बैठे थे। यहां रात में लोग सैर भी करते हैं। यहां कई बार बेसहारा गोवंश लोगों को चोटिल भी कर चुके हैं।
रात आठ बजकर 40 मिनट पर शहर के मानव चौक पर गोवंश का जमावड़ा था। यहां रोजाना स्थिति खराब रहती है।
रात आठ बजकर 50 मिनट पर सौंडा गांव के पास बेसहारा गोवंश सड़क के साइड में थे। यह गोवंश रोजाना सड़क के बीच में घूमते रहते हैं। सौंडा से लेकर मटहेड़ी जट्टां गांव तक हालात खराब हैं।
रात नाै बजे शहर के प्रेम नगर में सड़क पर 50 मीटर की दूरी में कई जगहों पर बेसहारा गोवंश खड़े मिले। इसके बाद पॉलीटेक्नीक चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक गोवंश सड़क के बीच में बैठे थे और कई जगहों पर सड़क के बीच में ही खड़े थे।
जैन काॅलेज रोड पर रात नाै बजकर 20 मिनट पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहा। इसी तरह घासमंडी, कपड़ा मार्केट, नई सब्जी मंडी, जगाधरी गेट, रामबाग रोड से होते ही नदी मोहल्ला तक भी कई जगह गोवंश खड़े मिले।
वर्जन
गोमाता के नाम पर वोट लेने वाले नेता आज कहां हैं। बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। पिछले 10 वर्ष में सरकार ने इन गोवंश के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। नंदीशाला और गोशाला बनाना भी कागजी दावे हैं। सरकार ने इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया। इससे शहर में बेसहारा गोवंश बढ़ते चले गए। सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
वर्जन
बीते माह अभियान चलाकर बेसहारा गोवंश को गोशाला में पहुंचाया गया था। इसके बाद गोशाला संचालकों ने जगह की कमी बताकर गोवंश लेने से मना कर दिया। अब दोबारा इन गोवंश के समाधान को लेकर निगम उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। निगम की ओर से नंदीशाला व गोशाला बनाने के लिए प्रोजेक्ट भी चल रहा है।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed