फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hello I am speaking bank manager...

हैलो मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hello I am speaking bank manager...
हैलो, मैं बैंक मैनेजर विजय कुमार बोल रहा हूं, मुझे सोने की अंगूठी व चेन चाहिए... अगर ऐसी कोई कॉल सर्राफ कारोबारियों के पास आए तो वह सतर्क हो जाएं, क्योंकि एक गैंग इसी तरह से कॉल कर सुनार व सर्राफ को ठग रहा है। पिछले तीन दिनों में ही ऐसी तीन घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें व्यक्ति खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताकर पहले सोने के आभूषण मंगवाता है, फिर फोन पर ही बात करते हुए अपने ड्राईवर व भाई को गहने देने की बात करता है और रुपये बैंक में से ले जाने के लिए कहता है। जब गहने देने आया व्यक्ति गहने पकड़ाकर रुपये लेने के लिए बैंक में जाता है, तब उसे ठगी का अहसास होता है, क्योंकि उस नाम का कोई बैंक मैनेजर बैंक में होता ही नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ऐसी ही दो घटनाओं की एफआईआर सिटी थाना और कैंट थाना में दर्ज हुई है। दोनों ही मामलों में एक तरीके से ठगी की गई है। इसके अलावा दो दिन पहले भी ऐसे ही अंबाला कैंट के सर्राफ कारोबारी से दो अंगूठियां ठगी गईं थीं।
विज्ञापन

मनीत गुप्ता ने पुलिस चौकी नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी आर्व ज्वेलर्स के नाम से गली जट्टान अंबाला शहर में दुकान है। सोमवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे उन्हें किसी की कॉल आई कि वह एसबीआई बैंक से विजय कुमार मैनेजर बोल रहा है। उसे सोने का सामान लेना है। उसके अगले दिन यानी मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे उसी व्यक्ति की फिर से कॉल आई और कहा कि उनकी ब्रांच में किसी कर्मचारी की रिटारमेंट पार्टी है हम सभी कर्मचारी मिलकर उसको सोने की अंगूठी या चेन गिफ्ट करना चाहते है। इसलिए अगुंठियों व चेनों के डिजाईन भेज दो। उन्होंने व्हाट्एप पर ही दो चैन के डिजाइन पसंद किए और उन्हें रेलवे रोड एसबीआई बैंक में भेजने के लिए कहा साथ ही बैंक में रुपये ले जाने की बात कही। दुकानदार ने दुकान में लगे हुए लड़के अभिषेक मेहरा को दो चेन सोने की, जिसका वजन 20.400 ग्राम बनता है और उसके साथ एक लाख 8 हजार रुपये का बिल बनाकर भेज दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर के कहे अनुसार लड़के ने यह चीजें बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठे व्यक्ति को दे दी। जब वह बैंक के अंदर पैसे लेने गया तो पता चला कि विजय कुमार नाम का कोई बैंक मैनेजर है ही नहीं और न ही किसी ने चैन मंगवाई है। इस दौरान उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राहुल अग्रवाल ने पुलिस चौकी रेजिमेंट में शिकायत देते हुए बताया कि उनकी सदर बाजार में संगम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्हें 19 मार्च को 11 बजे विजय कुमार का फोन आया, जिसने अपने आप को एसबीआई बैंक मॉल रोड अंबाला कैंट का मैनेजर बताया। उन्होंने फोन पर कहा कि उन्हें दो सोने की अंगूठियां चाहिए। अंगूठियां पसंद करने के लिए उन्होंने व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी और कीमत बता दी और उसके बाद उन्होंने दो अंगूठियों को कर्मचारी के हाथ माल रोड पर अंगूठियां लेकर भेज दिया। इस दौरान बैंक मैनेजर ने कहा कि उनका भाई बैंक के बाहर खड़ा है उसे अंगूठियां दिखा दो और जैसे ही कर्मचारी ने इनोवा गाड़ी में बैठे व्यक्ति को अंगूठियां दी तो वह गाड़ी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। जब कर्मचारी बैंक में गया और मैनेजर विजय कुमार के बारे में पूछा तो पता चला कि ऐसा कोई व्यक्ति ही नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed