{"_id":"6979288b28ab2ff99c0ead1f","slug":"heavy-rain-and-hail-accompanied-by-thunder-cold-wave-increases-the-chill-again-ambala-news-c-36-1-amb1003-157165-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गरज के साथ तेज बारिश और गिरे ओले, शीतलहर से फिर बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गरज के साथ तेज बारिश और गिरे ओले, शीतलहर से फिर बढ़ी ठंडक
विज्ञापन
शहर के अग्रसेन चौक के पास सड़क पर जमा बरसाती पानी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गरज के साथ मंगलवार को जिले में कई जगहों पर ओले गिरे और तेज बारिश हुई। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। ओलावृष्टि व बारिश के बाद शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई।
शाम को फिर कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में 24 घंटे में 5.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम 6.5 डिग्री था।
पानी की निकासी न होने से नाले और सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। सेक्टर सात में ग्लैक्सी के पीछे जा रहा नाला ओवरफ्लो हो गया जिससे पानी निकासी में दिक्कत आई। सेक्टर-10 में भी सीवरेज लीक होने के कारण निकासी प्रभावित हुई। साथ ही अग्रसेन चौक, महावीर पार्क के पास सड़क पर बाल भवन के सामने, सेक्टर-7 की सड़कों पर पानी भर गया। रात को भी बारिश होती रही।