{"_id":"6653cdd6e50eb9337b020ce4","slug":"heat-breaks-10-year-record-mercury-crosses-44-ambala-news-c-36-1-amb1003-123669-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 44 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 44 के पार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नौतपा लगते ही भीषण और चिलचिलाती गर्मी ने 10 वर्ष का मई माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को 2013 के बाद मई माह में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया। 2013 में 44.8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया था। 2014 से लेकर 2023 तक मई में 44.8 डिग्री सेल्सियस से कम ही अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया।
डीसी डॉ.शालीन ने 31 मई तक अंबाला के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में बाल वाटिका से पांचवी तक की कक्षा के छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली की मांग बढ़ गई। बिजली कट होने से शहर में कई जगह पानी नहीं आने की समस्या रही। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र से वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी ऐसी ही भीषण गर्मी रहने की संभावना है। अगले पांच दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जून माह के शुरुआत में बारिश की संभावना बन रही है।
पांच करोड़ लीटर पानी पी रहे शहरवासी
रविवार को बिजली कट होने से शहर में कई जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जनस्वास्थ्य विभाग शहर के एक्सईएन कर्णबीर सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के मथुरा नगरी समेत आसपास कॉलोनियों में बिजली कट होने से पानी की सप्लाई की समस्या आई। शहर की बात करें तो शहर में रोजाना करीब तीन लाख लोग पांच करोड़ लीटर यानी 50 एमएलडी पानी की खपत कर रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी दे रहा है। पांच करोड़ लीटर में से साढ़े चार करोड़ लीटर नहरी और 50 लाख लीटर पानी ट्यूबवेल से सप्लाई हो रहा है। शहर में करीब 83 ट्यूबवेल हैं।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश
डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल इसकी अनुपालना करने के निर्देश किए जारी। पिछले दिनों हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी कर हीट वेव पर स्कूलों की छुट्टी के संदर्भ में फैसला लेने का अधिकार सभी डीसी को दिया था। इसी कड़ी में रविवार को अंबाला के डीसी ने पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने रविवार को ही अंबाला डीसी को ई-मेल से पत्र भेजकर स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक छुट्टी करने की मांग की थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि उपायुक्त अंबाला के निर्देशानुसार अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की 27 से 31 मई तक छुट्टियां कर दी हैं। विद्यालयों में बच्चों की दाखिला प्रक्रिया, अध्यापकों के प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते यह छुट्टियां अध्यापकों के लिए नहीं होंगी।
अति ऊष्ण लहर जारी रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर से अति ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर ऊष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना है।
2011 से लेकर 2023 तक अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
2011 41.8
2012 44.0
2013 45.1
2014 42.1
2015 42.7
2016 43.7
2017 43.0
2018 44.0
2019 44.3
2020 44.2
2021 41.7
2022 44.0
2023 43.5
गर्मी के कारण बढ़ रही बिजली खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
19 मई 79.60
20 मई 86.19
21 मई 84.74
22 मई 87.23
23 मई 88.90
24 मई 89.69
25 मई 89.80