फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hearing on ward demarcation will be held in the High Court today

Ambala News: वार्डबंदी पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hearing on ward demarcation will be held in the High Court today
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच सबकी नजरें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पर टिकी हैं। नई वार्डबंदी और आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई तय थी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि सरकार से शपथ पत्र मांगा गया था मगर शपथ पत्र न देेने पर सुनवाई को वीरवार तक के लिए टाल दिया है। तब तक सरकार को चुनावों की घोषणा नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

इससे पहले सुनवाई 27 मार्च को होनी थी, फिर 30 मार्च की तारीख मिली। इसके बाद 1 अप्रैल को सुनवाई का दिन तय हुआ। अब सरकार द्वारा शपथ पत्र न देने पर 2 अप्रैल की सुनवाई की तारीख हाईकोर्ट ने तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने सरकार की ओर से की गई नई वार्डबंदी को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह वार्डबंदी बिना जनगणना के आधार पर की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed