फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health teams will go to villages and screen suspected patients.

Ambala News: स्वास्थ्य टीमें गांवों में जाकर संदिग्ध मरीजों की करेंगे स्क्रीनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health teams will go to villages and screen suspected patients.
अंबाला। विश्व कैंसर दिवस पर छावनी स्थित क्षेत्रीय अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान अटल कैंसर केयर सेंटर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महानिदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के क्रांतिकारी विलेज-लेवल डिजिटल कैंसर स्क्रीनिंग प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य टीमें गांवों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगी और मौके पर ही लक्षणों की डिजिटल फोटो विशेषज्ञों को भेजेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तर भारत के मरीजों के लिए यह सेंटर वरदान है। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने जिले की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जबकि पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. यशपाल वर्मा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed