{"_id":"5e84dc448ebc3e774f34ee09","slug":"health-ambala-news-knl268313125","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 सैंपल फेल, 4 रिजेक्ट, 6 का इंतजार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 सैंपल फेल, 4 रिजेक्ट, 6 का इंतजार बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेवासियों के लिए फिलहाल राहत भरी खबर है। जिले में अभी तक केवल एक ही कोरोना पीड़ित केस मिला है वह भी पंजाब का है। अभी तक जिले में कुल 51 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 4 सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं जबकि 6 की रिपोर्ट का इंतजार है और 39 की रिपोर्ट नेगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांसें ली हैं। वहीं दूसरी और कोरोना पीड़ित पंजाब निवासी के साथ उसके दोस्त के बाद अब उसके सभी परिजनों की रिपोर्ट भी पीजीआई रोहतक से नेगेटिव आई है। बुधवार को दो नए सैंपल की लिए गए हैं।
जमातियों की रिपोर्ट पर टिकी सभी की निगाहें
वहीं दूसरी और छावनी में पहुंचे 40 जमातियों में से जो 4 संदिग्ध कोरोना के केस मिले थे उनकी रिपोर्ट का इंतजार बुधवार शाम 8 बजे तक चल रहा था। इनकी रिपोर्ट पर पूरे स्वास्थ्य विभाग की निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस रिपोर्ट के बाद ही अंबाला की आगी की स्थिति तय होगी।
323 का क्वारंटीन टाइम पूरा
जिले में 1379 में से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1205 लोगों को अभी तक होम क्वारंटीन किया है। इनमें से 169 व्यक्ति ऐसे हैं जो विदेशी, बाहरी राज्यों या जिलों से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक करीब 323 लोगों का क्वारंटीन टाइम पूरा हो चुका है जबकि शेष 882 का चल रहा है। कुल 881 को स्टैंप लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 5 व्यक्ति अभी तक लापता चल रहे हैं।