{"_id":"5e8242678ebc3e71195f8f47","slug":"health-ambala-news-knl26645077","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः नर्स ने इस्तीफा भेज कोरोना की जंग में खड़े किए हाथ, लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः नर्स ने इस्तीफा भेज कोरोना की जंग में खड़े किए हाथ, लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव गया
Tue, 31 Mar 2020 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, अंबाला सिटी
अमर उजाला, अंबाला सिटी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में एक ओर जहां डाक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ जी-जान से जुटा हैं, वहीं पंजोखरा साहिब पीएचसी में कार्यरत एक नर्स ने कार्य करने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफा भेज दिया है। मामले में सीएमओ ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित नर्स का लाइसेंस रद करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजोखरा साहिब पीएचसी में कार्यरत नर्स बबीता ने कोरोना महामारी के बीच काम करने से मना कर दिया। न केवल मना किया बल्कि अपना इस्तीफा विभाग को भेज दिया। जब इस बात का पता सीएमओ कुलदीप कुमार को चला तो उन्होंने महिला नर्स का इस्तीफा मंजूर करते हुए नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महामारी एक्ट के तहत उन्होंने एफआईआर करवाने के स्थान पर महिला नर्स का लाइसेंस रद करने का प्रस्ताव काउंसिल को भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पंजोखरा साहिब पीएचसी में कार्यरत नर्स ने इस्तीफा भेजा है, जिसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन इस आपदा के समय इस्तीफा भेजना शर्मनाक है। नर्स के खिलाफ एफआईआर तो नहीं करवा रहे, लेकिन नर्स का लाइसेंस रद करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी दो डॉक्टरों ने किया था इंकार
तीन दिन पूर्व भी दो डॉक्टरों ने काम करने से इंकार कर दिया था, लेकिन जब सीएमओ ने सख्ती दिखाई तो दोनों काम पर लौट गए। अब दोनों निष्ठा से अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं।