{"_id":"5d4b276f8ebc3e6d206dee2a","slug":"head-constable-ravi-dalal-s-death-case-ambala-news-rtk510376537","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने हादसा मान जांच की बंद, मां बोली, साजिश के तहत की उसके बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने हादसा मान जांच की बंद, मां बोली, साजिश के तहत की उसके बेटे की हत्या
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हेडकांस्टेबल रवि दलाल की मौत को हादसा बताकर राजकीय रेलवे पुलिस इस मामले की जांच बंद कर चुकी है। वहीं मां का कहना है कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस मामले की नए सिरे से जांच के लिए मां निर्मला दलाल ने डीजीपी मनोज यादव और एसपी रेलवे धीरज सेतिया को शिकायत दी है। इसमें उसने साफ कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएंगी।
हादसा नहीं ये साजिशन हत्या का मामला
पिंजौर के रतपुरा कॉलोनी की रहने वाली 62 वर्षीय निर्मला दलाल ने कहा कि उसके बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि साजिश के तहत उसका कत्ल किया गया है। हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसके बेटे को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। निर्मला ने पुलिस अधिकारियों को भेजी शिकायत में दो कॉल रिकार्डिंग भी दी हैं, जिसमें एक शख्स साफ कह रहा है कि क्लेम लेने के लिए रवि की मौत को हादसा दिखाना पड़ेगा। इसके लिए उनकी जांच अधिकारी से बात हो चुकी है।
पत्नी समेत कई लोगों पर जताया शक
मां निर्मला ने शिकायत में रवि की पत्नी समेत कई लोगों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही रवि का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसके साथ भी कई बार मारपीट की गई थी। जिसके कारण उसे पिंजौर में अलग रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने मामले में जीआरपी की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि अगर जीआरपी मामले की गंभीरता से जांच करती तो शायद उसके बेटे की मौत को इंसाफ मिल जाता।
विज्ञापन
यह मामला
बलदेव नगर थाने में तैनात रहे 40 वर्षीय हेडकांस्टेबल रवि दलाल 8 मई 2019 को शहर में रेलवे ट्रैक के किनारे जख्मी हालत में मिला था। उपचार के लिए जीआरपी ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में जीआरपी ने रवि की मौत को हादसा बताकर जांच बंद कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रवि के सिर पर गहरी चोट लगने की पुष्टि हुई थी। इस चोट को ही मौत की वजह माना था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार की ओर से रवि का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हम इस मामले की जांच कर चुके हैं। जिस ट्रेन की चपेट में रवि आया था उसके चालक व गार्ड ने अपने बयान में इसे हादसा ही करार दिया था। इसकी जांच पूरी हो चुकी है। यह भी सच है कि रवि व उसकी पत्नी के बीच विवाद था। अगर मां ने दोबारा शिकायत दी है तो फिर से केस की जांच की जाएगी। जो भी जांच में सामने आएगा रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- रामबचन, एसएचओ, जीआरपी, अंबाला कैंट