फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He highlighted the importance and teachings of Srimad Bhagavad Gita

Ambala News: श्रीमद् भगवद् गीता के महत्व व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
He highlighted the importance and teachings of Srimad Bhagavad Gita
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में गीता जयंती के अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में गीता जयंती के अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम करवाया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और गीता के शाश्वत संदेशों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का एक प्रयास रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने दीप प्रज्ज्वलित और श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों के पाठ के साथ हुआ। उन्होंने श्रीमद् भगवद् गीता के महत्व और इसकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने गीता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें श्लोक गायन, प्रश्नोत्तरी, एक मिनट एक साथ गीता पाठ और भाषण शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक मिनट एक साथ गीता पाठ के अंतर्गत विद्यालय के संस्कृत अध्यापकों आचार्य अशोक और डॉ. गौरव शर्मा ने सभी छात्रों के साथ श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक अशोक कुमार, डॉक्टर गौरव शर्मा ने गीता के संदेशों पर आधारित जीवन जीने और मानव जीवन में धर्म, कर्म और सत्य के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed