फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He had been running a street stall for 35 years and now has been sitting at home for 20 days.

Ambala News: 35 वर्ष से रेहड़ी लगा पाल रहे थे परिवार, अब 20 दिन से घर पर बैठे

Mon, 13 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 13 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
He had been running a street stall for 35 years and now has been sitting at home for 20 days.
शहर नगर निगम कार्यालय में मेयर से मिलते हुए रेहड़ी संचालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम ने शहर के कई जगहों से अतिक्रमण हटाया। शहर के पॉलीटेक्निक चौक से लेकर पुराना सिविल अस्पताल तक भी कई रेहड़ी संचालकों को हटाया गया। अब यह रेहड़ी संचालक यहां दोबारा रेहड़ी लगाने के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को रेहड़ी संचालकों ने नगर निगम में पहुंचकर मेयर शैलजा संदीप सचदेवा से रेहड़ी लगवाने की गुहार लगाई। वहीं, निगम की ओर से कई रेहड़ी संचालकों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकृत भी किया गया है।
रेहड़ी संचालक के बेटे हरीश ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 35 वर्ष से पॉलीटेक्निक चौक के पास फल की रेहड़ी लगा रहे थे। निगम की ओर से उनकी रेहड़ी हटवा दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अपना पंजीकरण भी करवाया है। साथ ही 20 हजार का लोन भी लिया हुआ है। अब रेहड़ी नहीं लगने से किस्त भरने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

रेहड़ी संचालक राजू ने बताया कि वह 14 वर्ष से पॉलीटेक्निक चौक पर जलजीरा की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पोलन-पोषण कर रहे थे। अब 20 दिन से रेहड़ी नहीं लगी है। वह घर पर ही बिना काम के बैठे हैं। उनकी एक माह की करीब 2250 रुपये किश्त कटती है। उनको उधार लेकर किश्त भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी संचालक राजेंद्र ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक चौक पर करीब 30 वर्ष से परांठा बनाने की रेहड़ी लगा रहे थे। अब उनकी रेहड़ी घर पर ही खड़ी है। जिससे उनको परिवार के पालन-पोषण में दिक्कत आ रही है।

रेहड़ी संचालकों ने उनसे आकर मुलाकात की थी। उनकी ओर से निगम आयुक्त से बातचीत की है ताकि पॉलीटेक्निक चौक से हटाए गए इन रेहड़ी संचालकों को बसाने का भी इंतजाम किया जा सके। आयुक्त ने एक-दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया है। रेहड़ी संचालकों ने उनको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पत्र भी दिखाए हैं। ऐसे करीब 10 से 12 रेहड़ी संचालक उनके पास आए थे।
शैलजा संदीप सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed