फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He betrayed the minister for ten years: Vij

दस साल मंत्री बनकर रहे उन्होंने की गद्दारी : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
He betrayed the minister for ten years: Vij
अंबाला। छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में सातवीं बार विधायक बनने वाले अनिल विज ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह चुनाव कई मायनों में अलग था। इस चुनाव में कुछ लोगों ने गद्दारी करके हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन

ऐसे लोग 10 साल मंत्री बनकर रहे और मौका आने पर कूदकर दूसरी तरफ चले गए। उन्होंने अपनी पहली मीटिंग में कह दिया था कि जिसने जाना है जाओ, बाहर मंडी लगी है, दाम भी अच्छे मिलेंगे, पर वह किसी को मनाने नहीं जाएंगे और कोई भी कार्यकर्ता किसी को मनाने नहीं जाएगा। उन्होंने कहा उनके साथ अगर 10 सच्चे कार्यकर्ता रह जाएंगे तो वह चुनाव जीत जाएंगे। विज ने इस दौरान बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले बूथ, वार्ड और जोन प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, राजीव डिम्पल, किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, जसबीर जस्सी, कपिल विज, रामबाबू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया
विज्ञापन





नप चुनाव के लिए रहें तैयार

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने और पराए को पहचानेें। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में हमें बहुत बड़ी जीत मिली है जिसकी हर जगह चर्चा है। उन्होंने कहा अब बहुत जल्द नगर परिषद के चुनाव होंगे और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी टीमें बनाकर लोगों के साथ जुड़े। उन्होंने कहा हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है और व्हाटसएप पर उस लिंक पर जाकर भाजपा से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का नाम बदनाम नहीं होने देंगे
विज ने कहा कि इस चुनाव में कई ताकतें मेरे खिलाफ चुनाव में लड़ीं। एक सज्जन आशीष तायल ने लोगों को गली-गली जाकर चित्रा सरवारा के कैंप में ज्वाइन कराया और इसके सारे सुबूत हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक के हर पेज पर नायब सैनी के साथ फोटो डाला, जिससे कि अधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर प्रभाव डाला जा सके। उसका मुख्यमंत्री के साथ क्या रिश्ता है, मुझे नहीं मालूम। मगर वह इस मंच से कहना चाहते हैं कि उन्होंने भाजपा के खिलाफ जो काम किया है। उन्हें हमारे मुख्यमंत्री के साथ फोटो लगाने का अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत यह फोटो फेसबुक से डिलीट करनी चाहिए और हम अपने मुख्यमंत्री का नाम बदनाम नहीं होने देंगे।




यह होंगे सम्मानित

वार्ड प्रधानों में पहले तीन स्थान पर रहे शील नैन, सुरेंद्र सेठी और विपिन खन्ना के अलावा अन्य को सम्मानित किया। इसी प्रकार जोन प्रधानों में जसबीर सिंह जस्सी, नरेश शर्मा, श्याम सुंदर अरोड़ा, सुरेंद्र बिंद्रा, कीर्ति शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा बूथ श्रेणी में बंधु नगर से शुभम, शास्त्री काॅलोनी से दीपक कौशिक, प्रीत नगर प्रधान व अन्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed