फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HDU unit for children started in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में बच्चों की एचडीयू यूनिट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
HDU unit for children started in civil hospital
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बच्चों की सुविधा में बढ़ोतरी करते हुए एचडीयू यूनिट को शुरू कर दिया है। इससे गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों को उपचार में मदद मिलेगी। रोजाना 80 से 100 बच्चे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में आते हैं। इनमें पांच से आठ बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई गंभीर परेशानी होती है।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चों को पीजीआई रेफर करना पड़ता था लेकिन एचडीयू यूनिट शुरू होने से बच्चों का उपचार नागरिक अस्पताल में ही किया जा रहा है। यहां पर छह बेड की सुविधा शुरू की गई है। वहीं नवजातों के लिए भी दो मशीनें लगाई गई है। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी यहां पर रह सकेंगे। तीन माह पहले इनक्वास की टीम ने निरीक्षण में सुझाव दिया था। इसके बाद यह काम शुरू हुआ है। एचडीयू यूनिट के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

पीकू वार्ड भी जल्द होगा शुरू
एचडीयू यूनिट के सामने ही पीकू वार्ड का भी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इसे भी शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर बच्चों के लिए आईसीयू सुविधा दी जाएगा। इसमें भी एचडीयू की तरह छह बेड की सुविधा रहेगी। यहां एक वर्ष से लेकर किशाेरों को उपचार दिया जाएगा। यहां उनके लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित विशेष चिकित्सकों की टीम भी नियुक्त की जाएगी। यहां पर भी एचडीयू यूनिट की तरह ही सेंट्रल एसी की सुविधा रहेगी। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए एक ही वार्ड स्थापित था। जहां पर बच्चों को भर्ती किया जाता है। लेकिन अधिक गंभीर अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए कोई सुविधा नहीं थी। अब एचडीयू और पीकू यूनिट शुरू होने से बच्चों को आसानी से उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

निदेशालय के निर्देशों पर ही एचडीयू यूनिट को बनाया है। एचडीयू यूनिट को शुरू करवा दिया गय है। वर्तमान में छह बच्चों को यहां पर भर्ती किया गया है। इन दोनों यूनिट से बच्चों के उपचार में मदद मिलेगी।
-डॉ पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed