फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Vij said - I am sad that independents have withdrawn support

Haryana: विज बोले- मुझे दुख है निर्दलीयों ने समर्थन वापस लिया, हुड्डा की ख्वाहिश पूरी नहीं होने वाली

Wed, 08 May 2024 05:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 05:29 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी हमारे तरकश में कई तीर हैं। हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है। 

विज्ञापन
Haryana: Vij said - I am sad that independents have withdrawn support
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने गत दिवस भाजपा से अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इस पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे दुख हैं कि आजाद विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया लेकिन हुड्डा साहब की ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि अभी हमारे तरकश में कई तीर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि और हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है और तीन-तीन इंजन इसकी देखभाल कर रहे है जिसमें नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल और नायब सैनी हैं जो पल पल की खबर रखते हैं और इसका इलाज भी जानते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में जहां चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा हैं तो वहीं पार्टी बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी हैं।  वहीं जेजेपी के दुष्यंत और दिग्विजय के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि अगर जेजेपी कांग्रेस के साथ जाना चाहती है तो हम रोक नहीं सकते, ये सारी जिंदगी तो कांग्रेस के खिलाफ बोलते रहे अब कांग्रेस के साथ जाना चाह रहे हैं।

इंडी गठबंधन बिना इंजन की गाड़ी है, वहीं की वहीं खड़ी है 
इस दौरान अनिल विज ने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन बिना इंजन की गाड़ी हैं और ये कही जा नहीं सकती हैं वहीं की वही खड़ी हैं और भाजपा की गाड़ी के सरताज नरेन्द्र मोदी हैं वो आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed