फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: State Crime Bureau will investigate the case of teacher's death due to burning in the car

Haryana: शिक्षक की गाड़ी में जलने से मौत के मामले की जांच करेगी स्टेट क्राइम ब्यूरो, गृहमंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 04 Feb 2024 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार को प्रदेश के लोगों की समस्याएं सूनी। करनाल के एक दुराचार के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गृह मंत्री ने केस की जांच अन्य जिला पुलिस से कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Haryana: State Crime Bureau will investigate the case of teacher's death due to burning in the car
लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में भिवानी के गांव दुर्जनपुर में प्राथमिक शिक्षक की क्रेटा गाड़ी में मौत के मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्यूरो से करवाई जाएगी। इस संबंध में गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी को निर्देश दिए हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज रविवार को अंबाला छावनी में अपने आवास पर प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान भिवानी में क्रेटा गाड़ी के जलने और उसमें सवार प्राथमिक शिक्षक की जलने से मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक की पत्नी ने गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि इस घटना में उन्हें साजिश लग रही है और पुलिस ने अब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि उनके पति को कार में बंद कर आग के हवाले भी किया जा सकता है और इस घटना में कोई गहरी साजिश हो सकती है। परिवार ने पूर्व में की गई पुलिस जांच पर भरोसा नहीं जताया। जिस पर मंत्री विज ने स्टेट क्राइम ब्यूरो को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह करनाल से आई महिला ने उसके पति की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गृह मंत्री के समक्ष फरियाद लगाई। महिला का आरोप था कि उसके पति की कुछ माह पूर्व हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया, मगर इसके बाद आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। केवल एक आरोपी को अब तक पुलिस पकड़ पाई है जबकि शेष अभी भी फरार हैं। गृह मंत्री ने करनाल के एसपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

बहू करती है तंग
सफीदों से आई बुजुर्ग महिला ने गृह मंत्री को फरियाद देते हुए बताया कि उसके बेटे की मृत्यु के बाद से बहू ने उन्हें परेशान कर दिया है। बहू उसके साथ मारपीट करती है व धमकियां देती है। परिवार वाले भी उसे परेशान करते हैं। मंत्री ने संबंधित एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

दुराचार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
करनाल से आए परिवार ने बेटी के साथ दुराचार मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं सकी है जबकि वह कई बार शिकायत दे चुके हैं। गृह मंत्री ने मामले की जांच अन्य जिले की पुलिस से कराने के निर्देश आईजी करनाल को दिए। इसी तरह करनाल में सड़क हादसे के दौरान बेटे की जान गंवाने वाले परिवार सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, जींद निवासी फरियादी ने उसके छोटे भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। इस पर गृह मंत्री ने संबंधित जिलों के पुलिस एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।


एसआईटी को सौंपी जांच
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर करनाल निवासी व्यक्ति से छह लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी। गृहमंत्री ने एसआईटी को जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जींद निवासी फरियादी ने मारपीट का झूठा केस दर्ज होने, रोहतक निवासी व्यक्ति के जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं अन्य मामले सामने आए। जिस पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed