फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Pala Ram Saini from Kurukshetra, Kiran Punia from Ambala are JJP candidates

Haryana: कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी, अंबाला से किरण पुनिया JJP के प्रत्याशी, जानिए इनका राजनीतिक सफर

Mon, 29 Apr 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 11:17 PM IST
सार

जजपा नेता पाला राम सैनी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अंबाला से प्रोफेसर डॉ. किरण को जजपा का टिकट मिला है। 

विज्ञापन
Haryana: Pala Ram Saini from Kurukshetra, Kiran Punia from Ambala are JJP candidates
कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी, अंबाला से किरण पुनिया जजपा प्रत्याशी - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल से जननायक जनता पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पाला राम सैनी को जजपा का टिकट मिला है। पाला राम सैनी ने करीब दो साल पहले ही 21 जुलाई 2022 में जजपा पार्टी को ज्वाइन किया था जबकि इससे पहले वर्ष 2021 में भाजपा को छोड़ दिया था। वहीं, जून 2022 में हुए नगर निकाय के चुनावों के तहत कैथल नगर परिषद से उनकी धर्मपत्नी पुष्पा सैनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। करीब छह हजार मत प्राप्त किए थे।

विज्ञापन


पाला राम सैनी मुख्य रूप से व्यापारी हैं और वे शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं। कैथल में कुरुक्षेत्र लोकसभा के इतिहास में किसी राजनीतिक पार्टी ने पहली बार किसी स्थानीय नेता को टिकट थमाया है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सैनी समाज का अधिक प्रभाव है। इस स्थिति में जजपा ने जातीय समीकरण को देखते हुए ही सैनी समाज से पाला राम सैनी को टिकट दिया है।
विज्ञापन


प्रोफाइल

  • उम्र : 55 वर्ष
  • पेशा : बिजनेस
  • शिक्षा : बीए
  • टिकट मिलने का आधार : पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ नजदीकी।


अंबाला सिटी से शहर के डीएवी कॉलेज से हिंदी विषय की प्रोफेसर डाॅक्टर किरण पुनिया को जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट थमाया है। पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी पुनिया अपने कॅरिअर का पहला चुनाव लड़ेंगी। 57 वर्षीय डॉक्टर किरण ने बताया कि उनका मायका पानीपत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2019 में इसराना से विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी की थी, मगर उस दौरान उनको टिकट नहीं मिला था। वह अभी पार्टी में प्रदेश सचिव और प्रचार समिति सदस्य के तौर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज यूनियन में महासचिव और अंबाला जोन से उपप्रधान भी रही हैं। डॉ. किरण पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed