BJP अध्यक्ष बड़ौली पर लगे आरोप का मामला: विज बोले- मोहन लाल को पार्टी की पवित्रता के लिए देना चाहिए इस्तीफा
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बड़ौली ने अपनी निर्दोषता का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गवाह ने भी कहा है और मोहन लाल बड़ौली ने भी कहा है कि वह निर्दोष हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली प्रकरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर शनिवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया। उन्होंने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में प्रश्न पूछने पर कहा कि मोहनलाल ने कहा है कि मैं निर्दोष हूं और जो गवाह थी उसने भी कहा कि मैं निर्दोष हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि हिमाचल पुलिस की जांच में वे निर्दोष साबित होंगे। लेकिन जब तक हिमाचल की पुलिस उनको (मोहन लाल बडोली) निर्दोष साबित नहीं कर देती तब तक पार्टी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उनको (मोहन लाल बडोली) इस पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
#WATCH | Ambala: On case of alleged gangrape against Haryana BJP President Mohan Lal Badoli, Haryana Minister Anil Vij says, " The witness has said and Mohan Lal Badoli himself has also said that he is innocent. I have full faith that during the investigation done by Himachal… pic.twitter.com/iOTbR90IHJविज्ञापन— ANI (@ANI) January 18, 2025
थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित होने के सारे रास्ते साफ हो गए हैं। इस बारे में कल ही पर्यावरण मंत्री से बात की थी। उम्मीद है कि उनकी चिट्ठी आ गई होगी। अगर आज उनकी चिट्ठी आ गई होगी तो आज ही हम एजेंसी को अपना काम आरंभ करने की चिट्ठी जारी कर देंगे।
यह विपक्ष बयान बहादुर है
बिजली की दरों में सरचार्ज को बढ़ाने के संबंध में साफ करते हुए मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी प्रकार का बिजली सरचार्ज नहीं बढ़ाया गया है बल्कि पिछले साल का जो सरचार्ज था उसे ही जारी किया गया है। मंत्री विज ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लेकिन यह (विपक्ष) तो बयान बहादुर है और फटाफट जो कोई चिट्ठी देखी और बयान दे दिया। उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि पहले पढ़ तो लो सारी चिट्ठी कि उसमें क्या लिखा हुआ है। जबकि उसमें कंटिन्यू लिखा हुआ है नया कोई सरचार्ज नहीं लगाया गया।
पटावारियों से अपील है वह लोगों के काम करें
भ्रष्ट पटवारियों के नाम जारी होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने डाटा एकत्रित किया है और इसके लिए मैं सरकार को साधुवाद देता हूं कि सरकार ने इस डाटा को एकत्रित किया है। उन्होंने पटवारियों से भी अपील करते हुए कहा कि लोगों का काम किया करें और भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।