फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Manohar Lal said - Party's doors open for sister Selja

Haryana: विज के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मनोहर लाल बोले- बहन सैलजा के लिए पार्टी के द्वार खुले

Sat, 21 Sep 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:48 PM IST
सार

मनोहर लाल ने विज के साथ मधुर संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में विभाग प्रचारक था तब मेरे पुराने साथी अनिल विज वर्ष 1990 के उपचुनाव में मैदान में थे।

विज्ञापन
Haryana: Manohar Lal said - Party's doors open for sister Selja
अंबाला में विज के लिए प्रचार करने पहुंचे मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल छावनी विधानसभा क्षेत्र से अनिल विज के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेता बाजार में साथ-साथ प्रचार करते दिखे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने जहां एक तरफ अपनी और विज की मित्रता को बखान किया तो वहीं कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। कहा कि हमारे विरोधी दल कांग्रेस ने इस बार शोर मचाया कि हम गठबंधन करने जा रहे हैं, गठबंधन की बात हार की तरफ बढ़ने वाला और कमजोर ही सोचता है। इधर-उधर हार बचाने को हाथ पैर मारता है। इनके घरों में द्वंद्व मचा है, बापू-बेटे का द्वंद।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कुमारी सैलजा के साथ पंगेबाजी तो कभी कोई शिगूफा। इसलिए यह बात भी जनता को पता है कि ये अनुसूचित जाति की महिला को अपमानित कर रहे हैं। उस बहन की बेकद्री की पीड़ा होती है। हमें आज किसी ने बताया कि सैलजा के समर्थक कोर्ट में जा रहे हैं, क्योंकि जो किया है वह एससी-एसटी एक्ट में आता है।

इनके खिलाफ उन धाराओं में कार्रवाई भी कराने वाले हैं। एक और पुराना नेता था जो अनुसूचित जाति से था उसे भी इन्होंने चोटें मारीं। उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जोकि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था। उसने भी हमारे पास आकर राहत की सांस ली।

आज हम अपनी बहन को कहते हैं कि हमारी पार्टी के द्वार खुले हैं। मनोहर लाल ने अनिल विज के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि जब मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में विभाग प्रचारक था तब मेरे पुराने साथी अनिल विज वर्ष 1990 के उपचुनाव में मैदान में थे।


उस समय हम चौटाला सरकार को समर्थन दे रहे थे। चूंकि अंबाला कैंट सीट भाजपा की थी, क्योंकि यहां से विधायक सुषमा स्वराज राज्यसभा चली गईं थीं तो इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

इस सीट पर गठबंधन का कहना था कि यह सीट उन्हें मिलनी चाहिए मगर इस सीट पर हमने चुनाव लड़ा तो इनेलो ने भी अपने प्रत्याशी को उतारा। उस समय सरकार के विरोध के बावजूद हमने अनिल विज को यहां से जिताया था। मनोहर लाल ने कहा कि इस घटना से हमने बताया है कि हम किस प्रकार से एक दूसरा का सहयोग करने वाले साथी हैं। लगातार सरकार में हमने काम किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की कीमत समझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed