{"_id":"6696caea71422661680ea264","slug":"haryana-is-number-one-in-crime-deepender-ambala-news-c-36-1-amb1002-126314-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अपराध में नंबर एक : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा अपराध में नंबर एक : दीपेंद्र
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांग्रेस की ओर से शुरू हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दूसरे दिन शहर विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड अंबाला से अंबिका देवी मंदिर तक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली।
इस दौरान शहर के लोगों ने सड़क, सीवर, सफाई से जुड़ी समस्याएं बताई। इसके अलावा लोगों का कहना था कि वे पोर्टल और तमाम तरह की आईडी से परेशान हो चुके हैं और सरकारी विभागों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इस दौरान दीपेंद्र ने हरियाणा सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अपराध में नंबर एक पर है, आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वह सभी जवाब देने के लिए तैयार है हुड्डा अपने आंकड़े लेकर आए जिसपर पलटवार करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा की आंकड़े तो खुद अमित शाह के खुद के महकमे की रिपोर्ट ये दर्शा रही है की हरियाणा में सबसे ज्यादा क्राइम हरियाणा में है। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा के साथ अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, अमीषा चावला, चित्रा सरवारा, हिम्मत सिंह और राजेश मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद ने गृहमंत्री से पूछे सवाल
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्री हरियाणा से केवल वोट मांगकर जाते हैं। उन्हें हरियाणा को कुछ देकर भी जाना चाहिए। आज गृहमंत्री आये हैं तो कम से कम अग्निवीर योजना रद्द कर दें, अहीर रेजिमेंट के गठन की घोषणा कर दें। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से सवाल किया कि वे बताएं एनसीआरबी के अनुसार देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है। देश में सबसे ज्यादा नशा हरियाणा में क्यों है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में क्यों है।
कपड़ा मार्केट बर्बादी के कगार पर
शंभू बॉर्डर के सवाल पर हुड्डा ने कहा की अंबाला शहर की आज जो दुर्दशा हो रखी है उसकी जिम्मेवार हरियाणा सरकार है। नगर निगम के भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है।
पदयात्रा से सैलजा गुट की दिखी दूरी
पदयात्रा के दौरान सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा का गुट नहीं दिखाई दिया। जबकि सैलजा गुट की भी शहर में अच्छी पकड़ है। इसके बावजूद सैलजा गुट गायब दिखाई दिया। इससे पहले ही कांग्रेस के हुड्डा गुट के कुछ कार्यक्रमों में सैलजा गुट की दूरी ने हैरान करने का काम किया।