फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Home Minister Anil Vij targeted Aam Aadmi Party

विज का आप पर प्रहार: बोले- पंजाब का माहौल AAP की वजह से खराब, भीड़ इकट्ठी कर CBI पर डाल रहे दबाव

Tue, 28 Feb 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 08:36 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि आप भीड़ इकट्ठी कर CBI पर दबाव डालकर जांच को प्रभावित कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि आप तो देश का पाप है। राहुल गांधी के ट्वीट से भाजपा को सत्ताग्रह पार्टी कहने पर भी विज ने जवाब दिया।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij targeted Aam Aadmi Party
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट से कहा कि आम आदमी पार्टी को देश की किसी भी व्यवस्था पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन


सत्ता में आने से पहले यह बड़ी-बड़ी बातें करते थे। अब भीड़ इकट्ठी करके निष्पक्ष संस्था सीबीआई पर दबाव डालकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी है। यदि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को अंदर किया है तो उसके पास तथ्य होंगे। उन्होंने कहा कि बेवजह सिसोदिया को जेल के अंदर करके सीबीआई उन्हें हीरो नहीं बनाएगी और समय आने पर ही तथ्य बताए जाएंगे।
विज्ञापन


पंजाब में बिगड़ते माहौल पर गृहमंत्री ने कहा कि आप तो देश का पाप है। कहा कि पंजाब का माहौल इनके निक्कमेपन की वजह से खराब हो रहा है। राहुल गांधी के ट्वीट से भाजपा को सत्ताग्रह पार्टी कहने पर विज बोले कि सत्ताग्रह पार्टी तो कांग्रेस है, जिसने देश की आजादी के बाद देश में 50 से 60 साल राज किया। विज ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दो, लेकिन इन्होंने कांग्रेस को समाप्त न करके सत्ता हथियाई और देश पर 50 से 60 साल राज किया तो सत्ताग्रही तो कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Home Minister Anil Vij targeted Aam Aadmi Party
अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले राहुल पर कसा था तंज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर सोमवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे टेलर मास्टर हैं जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं। देश तो पहले ही सारा जुड़ा हुआ है, वह टहलने के लिए पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक घूमते रहे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदानी को लेकर लिखा है। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को अदानिया बुखार हो गया है, इसलिए वह सारा दिन यही राग अलापते रहते हैं।

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के आरोपियों की जेल में हत्या मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर नहीं बोलती। इसके लिए वह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं कर रहे। इन्होंने सत्ता में आते ही लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, मगर जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, लगता तो यही है कि किसी योजना व साजिश के तहत यह सब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed