फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Heat havoc in Ambala, fish died in Subhash Park lake

Haryana: अंबाला में गर्मी का कहर, सुभाष पार्क की झील में मछलियों की मौत, हीट वेव से मरी मछलियां

Sun, 26 May 2024 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 10:18 PM IST
सार

नगर परिषद ने मत्सय विभाग के विशेषज्ञों के साथ जांच की। मछलियां हीट वेव से मरी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Heat havoc in Ambala, fish died in Subhash Park lake
झील के पास जांच करती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के सुभाष पार्क की चार एकड़ जमीन में बनी झील में सैकड़ों मछलियों की अचानक मौत हो गई। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी जांच के निर्देश देकर मामला दर्ज करने की बात कही है। छावनी नगर परिषद (नप) के अधिकारियों ने पार्क में पहुंचकर जांच की। पार्क पहुंचे नप सचिव ने मछलियों के मरने की जानकारी नप के कार्यकारी अधिकारी को दी और मत्स्य विभाग की मदद मांगी। इसके बाद मत्स्य विभाग की टीम भी विशेषज्ञों के साथ सुभाष पार्क पहुंच गई और मृत मछलियां सहित पानी के सैंपल लेने में जुट गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

जांच से हुआ मौत का खुलासा, हीट वेव बनी कारण
मामले की तह तक पहुंचने के लिए मत्स्य पालन विभाग के विशेषज्ञों ने सैंपल लेने के बाद जब जांच की तो पता लगा कि झील के पानी का तापमान अधिक है और यही कारण है कि झील की मछलियां ने दम तोड़ दिया। जांच में यह भी सामने आया कि इस पानी में कोई भी संदिग्ध और नशीली वस्तु का मिश्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरी मछलियों को निकालकर भरेंगे साफ पानी
मत्स्य विभाग से मंत्रणा करने के बाद अब नगर परिषद ने फैसला किया कि मरी हुई मछलियाें को निकालकर पानी को साफ किया जाएगा, जिससे कि दोबारा से इस प्रकार की घटना न हो। पानी के स्तर को भी बढ़ाने पर विचार हो रहा है। इसके अलावा पानी को फिल्टर करने के लिए मशीनों को लगाने की योजना पर भी मंत्रणा शुरू हो गई है, जिससे कि गर्मी बढ़ने के बावजूद पानी गर्म न हो।


पार्क में बदबू का आलम, बीमारी का खतरा
झील में मछलियों के मरने का असर पूरे पार्क में आने लगा है। रविवार को पार्क में काफी भीड़ रहती है, जहां मरी हुई मछलियों के कारण पूरा क्षेत्र बदबू से ग्रस्त था तो वहीं दूसरी तरफ मृत मछलियों में ही बोटिंग कराई जा रही थी। इसमें छोटे बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक थी जोकि कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं और इससे उन्हें स्किन की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि नप ने बोटिंग पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री के संज्ञान में मामला आया था कि किसी ने सुभाष पार्क की झील में कोई संदिग्ध वस्तु फेंक दी है और इससे सैकड़ों मछलियां मर गई हैं। जब जांच की गई तो मामला हीट वेव का निकला। इसमें मत्सय विभाग की मदद ली गई। उनके विशेषज्ञों ने मछलियां के मरने का कारण हीट वेव और गर्म पानी बताया है। अब इस समस्या के समाधान के लिए टीम जुट गई हैं। -जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed