{"_id":"66254a5962468c30b1059035","slug":"haryana-former-cm-manohar-lal-took-organization-meeting-in-ambala-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ली संगठन की बैठक, अनिल विज से की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ली संगठन की बैठक, अनिल विज से की मंत्रणा
Sun, 21 Apr 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:48 PM IST
सार
कैबिनेट विस्तार के बाद से लगातार पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के तेवर तल्ख दिख रहे थे। ऐसे में पूर्व सीएम व पूर्व गृहमंत्री दोनों नेता एक मंच पर किसी चुनावी कार्यक्रम में नजर आए। हालांकि इस दौरान सिर्फ चुनाव व संगठन से जुड़ी ही बातें हुईं।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला छावनी में रविवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल भाजपा कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज व राज्य परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। यहां पर मनोहर लाल ने मुलाना, अंबाला छावनी व अंबाला शहर विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक को इतना गोपनीय रखा गया था कि तीनों विधानसभाओं से सिर्फ छह-छह वरिष्ठ पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था। इसमें पदाधिकारियों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की लोकसभा सीट की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनावों में आगे किस प्रकार से कार्य करना है इसके बारे में बताया गया। पार्टी की आंतरिक रणनीतियां भी यहां साझा की गई।इस बैठक में बुलाए गए पदाधिकारियों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन