फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   haryana become yoga capital

हरियाणा को बनाएंगें योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी

Mon, 22 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 22 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के साथ जिले के 3500 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने योग किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा को योग की अंतराष्ट्रीय राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव को हरियाणा का योग अंबेसडर बनाया गया है। कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण योग विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश 6500 गांवों में योगशालाएं स्थापित की जाएंगीं। इस वर्ष एक हजार बडे़ गांवों में यह योगशालाएं खोली जा रही हैं। इनमें संबंधित गांव के ही प्रशिक्षित व्यक्ति को योग प्रशिक्षक रखा जाएगा। उसे 8100 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इससे प्रदेश के एक हजार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकार की योजना चरणबद्ध तरीके से शहर की हर बस्ती में ऐसी योगशालाएं स्थापित करने की है। योग को विश्व स्वास्थ्य संगठन से चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता दिलवाने का अनुरोध किया जाएगा।

विज ने कहा कि योग को अंतराष्ट्रीय दिवस की मान्यता मिलने के बाद भारत ने दोबारा विश्व गुरू का दर्जा हासिल कर लिया है। अब तक भारतवासी विदेशों द्वारा निर्धारित दिवस मनाते आए हैं। पहली बार विश्व के 177 देशों ने भारत की पांच हजार वर्ष पुरानी संस्कृति को पहचान कर योग को अंतराष्ट्रीय महत्व दिया और योग दिवस के रूप में मनाया है।

 योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वयं प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाकर योग के विस्तार का संकल्प लिया है। योग दिवस के आयोजन के लिए पतंजलि योग पीठ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिंद शर्मा, निगम आयुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित कुमार पंचाल, सहायक पुलिस आयुक्त जगदीप दून, हितेष यादव, राजकुमार वालिया, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाक्टर सतपाल सिंह, पूर्व विधायक वीना छिब्बर, भाजपा नेता जगमोहन लाल कुमार, नम्रता गौड़, डिंपल, गुरपाल माजरा, नीटू सचदेवा आदि लोग मौजूद थे।


विज ने विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष के योग दिवस के आयोजन में शामिल न होने और इस दिवस को लेकर बयानबाजी करने पर अनिल विज ने कहा कि भारत का सूर्य उदय हो चुका है। कांग्रेस उन प्राणियों में शामिल है, जिन्हें सूरज सुरज उदय होने के बाद दिखाई नहीं देता। योग व्यक्ति को सर्वशक्ति से जोड़ता है।

प्रशिक्षकों ने करवाया योग
पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक भीम पंचाल, स्वर्ण सिंह, शहनाज, अनुभव ने मंच से योग क्रियाएं करवाईं। अंतराष्ट्रीय प्रोटोकाल के मुताबिक 35 मिनट तक 25 से अधिक योग क्रियाएं आसन, ध्यान आदि करवाया गया। पतंजलि किसान पंचायत के अध्यक्ष मास्टर रामलाल ने योग के महत्व और स्वामी रामदेव द्वारा योग के संबंध में कही गई बातों की जानकारी दी।


कई बार लड़खड़ाए, फिर संभले मंत्री जी
सेहत मंत्री विज बीमार होने के बावजूद योग दिवस में भाग लेने पहुंचे। मंत्री विज को शुगर की समस्या है। वे पीठ दर्द से भी परेशान रहते हैं। उसके बावजूद उन्होंने योग में भाग लिया। योग की विभिन्न क्रियाएं करते हुए मंत्री विज कई बार लड़खड़ाए। योगासन करने में उन्हें थोड़ी दिक्कत भी महसूस हुई। बाद में विज संभले और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में योग किया।


नहीं पहुंची सैलजा
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को भी भाग लेना था। उन्हें निमंत्रण भी भेजा गया था। मगर, अपने विदेशी दौरे की वजह से वे उपस्थित नहीं हो पाईं। उनके प्रवक्ता के अनुसार कुमारी सैलजा योग के महत्व को समझती हैं और उनकी इच्छा थी कि वे इस येाग शिविर में भाग लें। मगर, वे विदेश में हैं। उनके जरूरी कार्यक्रम पहले से ही तय थे। इसलिए वे इस योग शिविर में भाग नहीं ले सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed