Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Anil Vij met Prime Minister, discussed on taking Haryana forward

Haryana: प्रधानमंत्री से मिले अनिल विज, हरियाणा को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
सार

पीएम से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विज ने कहा कि आज उनकी प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश की स्थिति, हरियाणा को कैसे आगे बढ़ाना व किन-किन क्षेत्रों में फोकस करना है, के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान विभिन्न योजनाओं पर भी बात की गई है।

विज्ञापन
Haryana: Anil Vij met Prime Minister, discussed on taking Haryana forward
पीएम मोदी से मिले मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज वीरवार को पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले। इस दौरान हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर विज ने पीएम को मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से होने वाले नुकसान के संबंध में बनाई जाएगी नीति
बिजली के शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से संपत्ति के नुकसान के बारे में विज ने कहा कि हाल ही में उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली है। कई बार शाॅर्ट सर्किट या अन्य कारणों से किसी भी प्रकार की संपत्ति का नुकसान होता है तो उस संबंध में अभी मुआवजा इत्यादि देने के लिए कोई भी प्रावधान या नीति वर्तमान में नहीं है।
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी का बिजली विभाग की वजह से नुकसान होता है तो हमें उसकी भरपाई करनी चाहिए। लाइन लॉस को 10 प्रतिशत से भी कम करना है
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि हमने फैसला लिया है कि जब ट्रांसफार्मर ब्रेकडाउन हो जाते हैं तो लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसके लिए हमने शहरी क्षेत्र में एक घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर को ठीक करने का निर्णय लिया है।

इसी प्रकार लाइन लॉस के संबंध में उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाइन लॉस 10 प्रतिशत है परंतु हमने इन लाइन लॉस को ओर कम करना है।

उपभोक्ता से बिजली का सामान मांगने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि उपभोक्ता से ही बिजली ठीक करने के लिए सामान मांगा जाता है। अब निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक सर्कल में पर्याप्त मात्रा में सामान रखा जाए ताकि उपभोक्ता से सामान न मांगना पड़े।


उन्होंने कहा कि मीटर तक का सामान विभाग की ओर से लगाया जाएगा और मीटर से आगे का सामान उपभोक्ता का होगा। अगर इस बारे में किसी भी उपभोक्ता की शिकायत आएगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed