{"_id":"6a9b1dab574dc8c1dc0a1369","slug":"harshil-won-gold-in-the-chess-competition-ambala-news-c-36-1-amb1001-168958-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शतरंज प्रतियोगिता में हर्षिल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शतरंज प्रतियोगिता में हर्षिल ने जीता स्वर्ण
Sat, 05 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-II शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कुरुक्षेत्र के मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के अंडर-17 व्यक्तिगत वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी हर्षिल गोइंडी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, इसी वर्ग में एक अन्य खिलाड़ी लक्ष्य आर्य ने तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता और उत्कृष्ट खेल-कौशल के बल पर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खेल विशेषज्ञों और दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक ईशा बंसल और प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने दोनों विजेताओं के साथ-साथ उनके कोच अमित को बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी सफलता की कामना की। संवाद