फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hardeep won gold medal in 51 kg weight

51 किलोग्राम भार में जींद से हरदीप ने झटका गोल्ड मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:36 AM IST
विज्ञापन
Hardeep won gold medal in 51 kg weight
अंबाला। 34वीं हरियाणा राज्य जूनियर और सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। इसका शुभारंभ राजेंद्र विज ने किया। उनके साथ महेंद्र कंबोज ऑब्जर्वर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन उपस्थित थे। ये प्रतियोगिता अंबाला छावनी के महेशनगर में स्थित बांके बिहारी धर्मशाला में 14 अगस्त तक करवाई जाएगी। ये जानकारी अंबाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान व हरियाणा राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव जसबीर सिंह गिल ने दी। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शनिवार अंडर 51 किलोग्राम भार में जींद से हरदीप ने स्वर्ण पदक व पंचकूला से अंकित रजत व कुरुक्षेत्र से यश सैनी ने कांस्य और पलवल से विपुल कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 78 किलोग्राम भार में अंबाला से निखिल स्वर्ण पदक व पलवल से मनीष सिंह ने रजत पदक व सोनीपत से विशेष ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 73 किलोग्राम भार में वासु ने स्वर्ण और हिसार से हिमांशु ने रजत पदक और भिवानी से आशीष कांस्य पदक और सोनीपत से हर्षप्रीत ने कांस्य मेडल हासिल किया। इस मौके पर बाइस प्रेसिडेंट अरुण अंबाला जिला ताइक्वांडो संघ जगदीप सिंह, इंडिया कोच अशोक शर्मा ट्रेजर अंबाला जिला ताइक्वांडो संघ आरती कनौजिया ऑफिस सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार यादव गुड़गांव ताइक्वांडो संघ गुरजीत सिंह सेक्रेटरी सिरसा जिला ताइक्वांडो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed