फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gymnastics equipment imported from Germany on the lines of Olympics

ओलंपिक की तर्ज पर जर्मनी से मंगवाए गए जिम्नास्टिक के उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gymnastics equipment imported from Germany on the lines of Olympics
अंबाला। खेलो इंडिया की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयनित अंबाला के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए प्रदेशभर के स्टेडियम से बेहतर सुविधाएं हैं। ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से जिम्नास्टिक हॉल को लेस किया गया है। जर्मनी की कंपनी से खेल विभाग ने 1.28 करोड़ की लागत से इन उपकरणों की खरीदा है। 20 साल बाद अंबाला के खिलाड़ियों को नए उपकरण उपलब्ध हो सके हैं।
विज्ञापन

नए उपकरणों में महिला खिलाड़ियों के लिए रिदमिक जिम्नास्टिक का एरिना फ्लोर, अर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के 10 अप्रेट्स (छह लड़कों व चार लड़कियों के लिए), टम्बलिंग ट्रैक के अलावा अन्य उपकरण शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2000 में खेल विभाग ने जिम्नास्टिक के उपकरणों की खरीद 42 लाख रुपये की लागत से की थी। तब भी जर्मनी से उपकरण मंगवाए गए थे।
विज्ञापन

सात करोड़ रुपये की लागत से जिम्नास्टिक हॉल को नया रूप दिया गया है। एसी युक्त हॉल में नए उपकरण लगाए गए हैं। खेल विभाग ने किसी को भी हॉल के अंदर जूते पहनकर जाने पर रोक लगाई है। मकसद हॉल के अंदर और उपकरणों पर मिट्टी न आ सके। ग्रास रूट पर खिलाड़ी बेहतर उपकरणों पर अभ्यास करेंगे। अब बड़ी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं होगी। नए उपकरणों में जंप, बैलेंस आदि बनाने में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल सकती है रिहायशी अकादमी
आधुनिक उपकरणों से लैस जिम्नास्टिक हॉल में बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए अकादमी का खुलना लगभग तय है। हालांकि, अभी खेल विभाग की ओर से इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी हुई है। कुछ दिन पहले निरीक्षण के दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जिम्नास्टिक की अकादमी खुलने की बात कही थी। यह बाद में पता चलेगा कि यह अकादमी डे बोर्डिंग होगी या फिर रिहायशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed