फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurugram's team champion in gymnastics

Ambala News: जिम्नास्टिक में गुरुग्राम की टीम चैंपियन, अंबाला का दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's team champion in gymnastics
छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयो​जित अंडर-14 बालक वर्ग की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेत
- भिवानी के वीरेन को मिला ऑलराउंड बेस्ट का खिताब, हिसार ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरो स्टेडियम में 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स के अंडर-14 बालक वर्ग जिम्नास्टिक मुकाबले संपन्न हुए। इन मुकाबलों में गुरुग्राम की टीम ने 265.75 अंक हासिल कर ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। भिवानी के वीरेन ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक के करतब दिखाए। मेजबान अंबाला की टीम 243.05 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। हिसार ने 188.30 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वीरेन ने 63.75 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। गुरुग्राम के विहान 61.45 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हिसार के हार्दिक 60.90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विभिन्न इवेंट्स में विजेताओं का प्रदर्शन
फ्लोर एक्सरसाइज में हिसार के हार्दिक ने 13.40 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंबाला के अन्मय 12.50 अंक के साथ दूसरे और हिसार के यश 11.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पॉमेल हॉर्स में भिवानी के वीरेन 11.00 अंक के साथ प्रथम रहे। सिरसा के प्रियांश और गुरुग्राम के हितेन 10.00-10.00 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। अंबाला के अन्मय 9.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
स्टिल रिंग्स में गुरुग्राम के विहान 10.20 अंक के साथ प्रथम रहे। अंबाला के सौरव 9.80 अंक के साथ द्वितीय और भिवानी के वीरेन 9.75 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वॉल्टिंग टेबल में वीरेन ने 11.25 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। गुरुग्राम के विहान 11.10 अंक के साथ दूसरे और अंबाला के अन्मय 10.65 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पैरेलल बार्स में अंबाला के अन्मय 11.70 अंक के साथ प्रथम रहे। हॉरिजॉन्टल बार में गुरुग्राम के विहान 9.25 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे।

छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेत

छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed