फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurugram beat Ambala, Fatehabad and Hisar also won

Ambala News: गुरुग्राम ने अंबाला को हराया, फतेहाबाद और हिसार भी जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gurugram beat Ambala, Fatehabad and Hisar also won
अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।
अंबाला। जिला फुटबाल एसोसिएशन अंबाला की ओर से आयोजित की जा रही हरियाणा सीनियर स्टेट मैन फुटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन की शुरुआत फतेहाबाद और करनाल के मुकाबले से हुई। दिनभर चार मैच हुए। पहला ही कड़ा मुकाबला हुआ और पहले हाफ तक दोनों की टीमें गोल के लिए भिड़ती नजर आई।
विज्ञापन

पहली की तरफ फतेहाबाद ने दूसरे हाफ में भी बढ़त बनाई। इस तरह से फतेहाबाद ने 5-1 से स्कोर से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला रोहतक और हिसार के बीच हुआ और उसमें हिसार ने शुरुआत से लेकर आखिरी तक बढ़त की और 2-0 के स्कोर से मैच जीत लिया। शाम के समय एक बार फिर मुकाबले शुरू हुए और अंबाला और गुरुग्राम के मुकाबले पर लोगों की नजर रही। इस दौरान बरसात भी शुरू हो गई थी और उसमें ही खिलाड़ी खेलते रहे। लेकिन इस मुकाबले में अंबाला की टीम के हाथ निराशा लगी और गुरुग्राम की टीम ने 4-0 के स्कोर से मैच जीत किया। जबकि चौथा मुकाबला फरीदाबाद और झज्जर के बीच हुआ लेकिन बारिश के बाद मैदान में पूरी तरह से जलभराव होने के कारण मुकाबला रोकना पड़ा और उस समय तक दोनों का 1-1 स्कोर था।
विज्ञापन

ऐसे में 30 मिनट का मुकाबला रह गया था, जिसे अब 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज, अंबाला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान बीएस बिन्द्रा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी ललित चौधरी और स्पोटर्स सेल के चेयरमैन और खेल विभाग से सेवानिवृत उप निदेशक अरुणकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल 22 को होगा, गृहमंत्री होंगे शामिल


बता दें कि फाइनल मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। इसमें गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सोमवार को भी चार मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला हिसार और गुरुग्राम, दूसरा मुकाबला अंबाला और रोहतक, तीसरा मुकाबला करनाल और फरीदाबाद। जबकि चौथा मुकाबला झज्जर और फतेहाबाद के बीच होगा।

अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed