फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru's teachings were praised in Nagar Kirtan

नगर कीर्तन में किया गुरु की शिक्षाओं का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Guru's teachings were praised in Nagar Kirtan
अंबाला छावनी के बाजार में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। - फोटो : Ambala
धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन निकाला गया। केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी के सहयोग से इस नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन दोपहर को गुरु चरणों में अरदास के उपरांत आरंभ हुआ। जो छावनी के विभिन्न इलाकों से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन छावनी की सड़कों पर अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजरा। जहां दुकानदारों ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन में बैंड और गतका पार्टियों ने जौहर दिखाए और गुरुद्वारों की संगत ने नाम सिमरण किया। कमेटी के आग्रह पर सभी दुकानदारों ने आपसी सहयोग से नगर कीर्तन के मार्ग को रंग-बिरंगी लड़ियों व फूलों से सजाया। वहीं कुछ दुकानदारों ने प्रसाद के स्टॉल भी लगाए। नगर कीर्तन में मौजूद संगत के लिए विशेष मिष्ठान प्रसाद सहित चाय व दूध का प्रबंध किया गया। नगर कीर्तन में खालसा स्कूल के बच्चों ने बैंड से धुन की प्रस्तुति देकर सराहनीय प्रदर्शन किया। कमेटी के प्रधान बीएस बिंद्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व परंपरागत तरीके से सभी गुरु नानक नामलेवा संगत द्वारा पूरे उत्साह और प्रेम के वातावरण में भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। नगर कीर्तन में नगर के सिख समाज की सभी धार्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

यहां से गुजरा नगर कीर्तन
नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे आरंभ हुआ, जोकि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रजमेंट बाजार से होता हुआ राय मार्केट, ईदगाह रोड, कबाड़ी बाजार, निकलसन रोड, इकबाल गंज रोड ,पुल चमेली, गुरुद्वारा श्री सुखमनी सेवा सोसायटी, श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड पर शाम को 7 बजे संपन्न हुआ। युवा सदस्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर निशान साहिब लगाकर नगर कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 19 तक विशेष गुरमत दीवान
केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने पावन प्रकाश पर्व के 3 दिवसीय विशेष गुरमत दीवान आरंभ हो गए हैं। 17 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे सभी गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए हैं। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 19 नवंबर की सुबह प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर डाले जाएंगे। इस दौरान सुबह से शाम तक विशेष दीवान सजाए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा।

अंबाला छावनी के बाजार में निकाले गए नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु ।

अंबाला छावनी के बाजार में निकाले गए नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु ।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के बाजार में निकाले गए नगर कीर्तन में शबद कीर्तन करते रागी।

अंबाला छावनी के बाजार में निकाले गए नगर कीर्तन में शबद कीर्तन करते रागी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed