फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru Granth Bhavan's serviceman injured in road accident, referred to PGI

सड़क हादसे में गुरु ग्रंथ भवन का सेवादार घायल, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Guru Granth Bhavan's serviceman injured in road accident, referred to PGI
घर जाने के लिए गुरु ग्रंथ भवन के सामने खड़े सेवादार को कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में सेवादार घायल हो गया। सेवादार को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में दादुपुर निवासी सिंगराम ने बताया कि वह शाहपुर स्थित गुरु ग्रंथ भवन के पास टायर पंक्चर की दुकान करता है। जिला कुरुक्षेत्र निवासी हरभजन सिंह गुरु ग्रंथ भवन एनएच 44 शाहपुर में सेवादार का काम करता है। 28 दिसंबर को वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था और हरभजन सिंह अपने घर जाने के लिए गुरु ग्रंथ भवन शाहपुर के सामने वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी एक चालक अपनी महिंद्रा बोलेरो को तेजरफ्तार के लेकर आया और हरभजन सिंह को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही हरभजन सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। घायल सेवादार हरभजन सिंह को सरकारी गाड़ी में उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायत के बाद पड़ाव पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed