{"_id":"6ac6aaecaf6e4923290b2b69","slug":"gurnur-singh-won-the-200-meter-race-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170847-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 200 मीटर दौड़ में गुरनूर सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 200 मीटर दौड़ में गुरनूर सिंह ने मारी बाजी
विज्ञापन
छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। स्कूल
रिवरसाइड डीएवी स्कूल में खेल महोत्सव के तीसरे दिन भी हुईं दौड़ प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इन स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सीमा दत्त ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में केशव ने पहला, गगन राणा ने दूसरा और हरजस सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग में प्रिशा लांबा प्रथम, ऋषिका द्वितीय और मानवी चौहान तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में गुरनूर सिंह ने पहला, अगम जट्टन ने दूसरा और ईशान राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ऋषिका प्रथम और अर्चना द्वितीय रहीं। प्रिशा लांबा और मानवी चौहान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
600 मीटर और रिले रेस के विजेता
600 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में गुरनूर सिंह ने पहला स्थान जीता। मनन दूसरे और हार्दिक सैनी तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रिशा लांबा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्चना दूसरे और ऋषिका तीसरे स्थान पर रहीं। 4x50 मीटर रिले रेस में छात्र वर्ग में हरजस सिंह, सुख प्रताप सिंह, नवजोत सिंह और देवम प्रताप की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की रिले रेस में प्रिशा लांबा, अर्चना, नवरूप कौर और शिवंशी की टीम प्रथम रही।