फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurmat Samagam at Shri Suraj Kund Sahib, Sangat bowed their heads

Ambala News: श्री सूरज कुंड साहिब में गुरमत समागम, संगत ने टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam at Shri Suraj Kund Sahib, Sangat bowed their heads
प्रधान बलिंद्र सिंह।
गुरुद्वारा श्री सूरज कुंड साहिब में आयोजित गुरमति समागम, संगत ने टेका माथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साहिब-ए-कमाल दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व और माघ की अमावस्या को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन रविवार को छावनी के ऐतिहासिक सरसेहड़ी गांव स्थित गुरुद्वारा श्री सूरज कुंड साहिब में किया गया। समागम में क्षेत्र की संगत के अलावा नजदीकी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से संगत पहुंची। संगत ने गुरुचरणों में बैठकर नाम सिमरण किया और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक बलिंद्र सिंह ने बताया कि यह गुरुद्वारा साहिब लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है। उनके बुजुर्गों के समय यहां एक छोटा गुरु घर व तालाब होता था, लेकिन अब संगत के सहयोग से यहां एक बड़ा गुरुद्वारा साहिब व सरोवर बनाया गया है। यहां दो आम के पेड़ लगे हुए हैं जोकि काफी पुराने हैं, वहीं पवित्र सरोवर में पांच रविवार स्नान करने से शरीर पर जो भी चर्म रोग होते हैं वो दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

16 से आरंभ हुए थे श्री अखंड पाठ साहिब
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि समागम की शुरुआत 16 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ हुई थी जोकि रविवार सुबह 9:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके पश्चात विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। इसमें पंथ प्रसिद्ध रागी और ढाडी जत्थों ने संगत को गुरु-इतिहास और गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। समागम में विशेष रूप से भाई सुखचैन सिंह (तांती साज जत्था) ने सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और भाई मलकीत सिंह (बीए) ढाडी जत्थे ने दोपहर 12:15 बजे से 1:30 बजे तक संगत को गुरबाणी सुनाकर निहाल किया। समागम की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया जोकि संगत ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया।

प्रधान बलिंद्र सिंह।

प्रधान बलिंद्र सिंह।

प्रधान बलिंद्र सिंह।

प्रधान बलिंद्र सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed