फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP is busy solving theft in train, will work on suspicion

Ambala News: ट्रेन में चोरी सुलझाने में जुटी जीआरपी, शक पर करेगी काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
GRP is busy solving theft in train, will work on suspicion
अंबाला। सांसी गिरोह के सदस्यों और मोबाइल चोरों की धरपकड़ के बाद भी कैंट रेलवे स्टेशन पर हो रही चोरी की घटनाएं जीआरपी के लिए सिरदर्द बन गई हैं। ऐसे में जीआरपी ने अब मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि रेलवे स्टेशन पर कार्यरत अनधिकृत वेंडरों सहित कुछ प्राइवेट सफाई कर्मचारी इन मामलों में संलिप्त हो सकते हैं। जीआरपी ने भी इस सूचना के आधार पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके साथ ही अब रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी फैसला किया है।
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए उस टीम को तैनात किया है, जिन्होंने सांसी गिरोह के आठ सदस्यों को काबू करके सात से अधिक मामलों को सुलझाया था। गौरतलब है कि 13 मार्च को अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में पांच चोरी के मामले दर्ज किए थे। हालांकि यह मामले दूसरे राज्यों व थानों से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों की तह तक पहुंचने के लिए पीड़ित यात्री के मोबाइल को भी सर्विलेंस पर लगाया गया है ताकि शिकायत के आधार पर यह आंकलन किया जा सके कि जब चोरी हुई थी तो ट्रेन सही मायने में अंबाला कैट रेलवे स्टेशन के आसपास थी भी या नहीं।

वर्जन
ट्रेनों में हुई चोरी की घटनाओं को सुलझाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। कुछ जानकारी मिली है, उसके आधार पर ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed