{"_id":"6ac6b1ed49cc63638a085d14","slug":"grp-frees-nine-child-labourers-ambala-news-c-36-1-amb1001-170846-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीआरपी ने नाै बाल श्रमिक कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीआरपी ने नाै बाल श्रमिक कराए मुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बाल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी, आरपीएफ और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू अभियान चलाया।
इस दौरान ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस से 9 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं, जिन्हें पंजाब और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला युवा विकास संगठन, अंबाला के प्रधान परमजीत सिंह बडोला के निर्देश पर स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग, सीडब्ल्यूसी, डीसीपीयू, जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी और एएचटीयू अंबाला को ईमेल के जरिए अलर्ट किया। रात 10:45 बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची तो बच्चे मुक्त करा लिए।