{"_id":"65a3ab2b174ca7c5f00291fb","slug":"grp-caught-woman-from-swaraj-express-accused-of-murder-ambala-news-c-36-1-amb1001-16879-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वराज एक्सप्रेस से जीआरपी ने पकड़ी महिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वराज एक्सप्रेस से जीआरपी ने पकड़ी महिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में सफर कर रही मर्डर की आरोपी महिला को जीआरपी ने काबू कर लिया। आरोपी महिला की शिनाख्त व्हाट्सएप पर आए फोटो से की गई तो उसकी पहचान मुंबई निवासी जरीना खातून नंबी अहमद सिद्दकी के तौर पर हुई जोकि हत्या में वांछित थी और पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी।
छावनी जीआरपी थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सीआईए करनाल की तरफ से सूचना मिली थी कि मर्डर की आरोपी एक महिला ट्रेन नंबर 12471 मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रही है। उसकी लोकेशन फोन के माध्यम से जुटाई गई है। इसलिए ट्रेन को स्टेशन पर अतिरिक्त समय तक रुकवाने के लिए रेलवे अधिकारियों से मंत्रणा की गई। ट्रेन शनिवार शाम लगभग चार बजे जब प्लेटफार्म चार पर पहुंची तो तुरंत जीआरपी ने सभी कोच को खंगालना शुरू कर दिया।
इस दौरान आरोपी महिला पुलिस की चेकिंग को देखकर ट्रेन से नीचे उतर गई और चुपचाप एक कोने में जाकर बैठ गई, जिससे कि ट्रेन के चलते ही दोबारा कोच में सवार हो सके, लेकिन शक के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई और व्हाट्सएप पर आई फोटो से मिलान किया गया तो यह वांछित आरोपी महिला ही निकली। इसके बाद महिला कर्मचारियों की मदद से महिला को काबू किया। मामले की जानकारी सीआईए करनाल को दी तो वो कुछ ही समय में जीआरपी थाने पहुंच गए। यहां कागजी कार्रवाई के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।