फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Green firecracker shops adorned in Gandhi Maidan, crowds of people gathered

गांधी मैदान में सजी ग्रीन पटाखों की दुुकानें, लोगों की उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Green firecracker shops adorned in Gandhi Maidan, crowds of people gathered
अंबाला। दिवाली पर छावनी के गांधी मैदान में ग्रीन पटाखों की दुकानें सज गई हैं। करीब 20 दुकानों को 48 घंटे तक पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। साथ ही सामान्य पटाखों की बिक्री करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी है। ऐसे में सुबह से लेकर देर रात तक मैदान में पटाखे लेने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रीन पटाखों में प्रदूषणकारी केमिकल जैसे एल्युमीनियम, बेरियम, पोटेशियम नाइट्रेट और कार्बन जैसे हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। ग्रीन पटाखों में कम हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं। ये पटाखे साइज में काफी छोटे होते हैं। इनकी आवाज भी कम होती है। वहीं दीपावली के मौके पर लोग केमिकल वाले पटाखे जलाते हैं तो पॉल्यूशन का लेवल और बढ़ जाता है। लोगों को हार्ट, किडनी और आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन पटाखों में सल्फर, बाइंडर्स, स्टेबलाइजर्स, रिड्यूसिंग एजेंट, ऑक्सिडाइजर और रंग मौजूद होते हैं। इनको जलाने पर कई प्रकार के केमिकल हवा में मिलते हैं और हवा की क्वालिटी बिगाड़ देते हैं। सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले से ही खराब स्थिति में होता है। ऐसे में पटाखे जलाने से हवा और खराब हो जाती है। इसलिए ग्रीन पटाखों की ही अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed