फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grab the jewelry in confidence

Ambala News: विश्वास में लेकर हड़पे गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Grab the jewelry in confidence
अंबाला सिटी। विश्वास में लाखों रुपये के गहने लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत पर अब विशाल खन्ना नामक व्यक्ति के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के छोटा बाजार निवासी तरुण कुमार ने बताया कि वो सोने के गहने बनाने का काम करता है। उकसी दुकान छोटा बाजार में है। वह कार्तिक मेटे को काफी समय से जानता है जोकि वह भी सोने के गहने बनाने का काम करता है और इस कारण दोनों में आपसी लेन-देन चलता रहा है।
विज्ञापन

15 अक्टूबर 23 को विशाल खन्ना नाम का व्यक्ति कार्तिक मेटे के साथ उसकी दुकान पर आया और उसका परिचय कार्तिक मेटे ने करवाते हुए कहा कि विशाल खन्ना सोने के बने हुए गहने बेचने का काम करता है। तब कार्तिक मेटे के विश्वास दिलाने पर उसने विशाल खन्ना को 55 ग्राम 20 मिलीग्राम सोने के गहने दे दिए जोकि यह गहने उसने संजीव बग्गा को देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विशाल खन्ना ने आश्वासन दिया कि वो उसे इन जेवरात के बदले एक या दो दिन में दस गहनों का सोना या रुपये दे देगा। इस दौरान यह पूरी बातचीत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। लेकिन विशाल खन्ना ने गहने नहीं लौटाए। इसके बाद तरुण कुमार, संजीव बग्गा और कार्तिक मेटे उसके घर पर गए तो घर में उपस्थित उसकी माता ने उसे फोन किया और फोन उठाने पर व गालियां देने लगा और बाद में कहने लगा कि दोपहर 2 बजे तक वो उसका सोना या रुपये देकर जाएगा। इसके बाद वो घर आ गए। कुछ देर बाद पुलिस चौकी नंबर में विशाल खन्ना अपनी माता को लेकर चला गया और उनके खिलाफ झूठी दरखास्त दे दी।

बाद में जब उन्हें पुलिस चौकी बुलाया गया तो उन्होंने मामले की सच्चाई चौकी प्रभारी के समक्ष रख दी। इसके बाद आपसी रजामंदी को लेकर कई बार मंत्रणा हुई, लेकिन विशाल खन्ना ने न तो सोना लौटाया और न ही रुपये दिए। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि विशाल खन्ना फ्राड किस्म का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले भी अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed