फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government will bear the cost of solar roof top plant: Chief Minister

सोलर रूफ टॉप प्लांट का खर्च वहन करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Government will bear the cost of solar roof top plant: Chief Minister
अंबाला। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंचे। उनके पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह और परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा में अतिरिक्त अनुदान स्कीम का शुभारंभ करते हुए योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बिजली का मंथली मिनिमम चार्ज खत्म करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अबसे प्रदेश के लोग बिजली की जितनी यूनिट खर्च करेंगे, उतना ही बिल आएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 1,80,000 रुपये से कम आय वाले गरीब परिवारों को रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 60,000 की सब्सिडी प्रधानमंत्री के अगुवाई में केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। जबकि 50,000 की सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान करेगी। योजना के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने पर 1,10,000 खर्चा आएगा, लेकिन उपभोक्ता को अपने जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार 1,80,000 रुपये से तीन लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा 60,000 सब्सिडी और 20,000 की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या से लिया गया था। इस योजना को हरियाणा प्रदेश में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस योजना के माध्यम से एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है और यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर है अर्थात जो पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पहले पंजीकरण करेगा, उसे योजना का लाभ सबसे पहले मिलेगा।
केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने झूठ की राजनीति पर लगाया विराम
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बिजली के नाम पर राजनीति चलती थी, रैलियां होती थी और 24 घंटे बिजली देने के वादे भी किए जाते थे। प्रदेश की भोली-भाली जनता से बिजली के नाम पर वोट भी ले लेते थे, लेकिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करा पाते थे। हमने योजनाबद्ध तरीके से हरियाणा में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत हरियाणा के प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।


पॉवर सेक्टर में हरियाणा को मिला माइलेज : ऊर्जा मंत्री
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि अंबाला के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। पिछले कुछ वर्षों में पॉवर सेक्टर में हरियाणा को बहुत अच्छा माइलेज मिला है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत दोनों कंपनी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ए प्लस कैटेगरी में आ गई है। हमारा न केवल लाइनलास न्यूनतम स्तर पर आया है बल्कि आज पूरे देश में हरियाणा की चारों बिजली कंपनी विश्वसनीय श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, इससे पहले परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के लोगों के जीवन में उजाला भरने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed