फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Got rid of heavy bags, now students have the support of tabs

भारी भरकम बैगों से मिला छुटकारा, अब छात्रों को टैब का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Got rid of heavy bags, now students have the support of tabs
अंबाला सिटी। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को भारी भरकम किताबों के बैग के बोझ से छुटकारा मिल गया। अब विद्यार्थी बैग में इक्का-दुक्का किताब के साथ टैबलेट लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। यह किताबें भी मुख्य रूप से वह हैं जो स्कूल में अतिरिक्त विषयों की हैं और वह विषय अभी टैबलेट में दर्ज नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों का कहना है कि वह विद्यार्थियों को टैबलेट से ही पढ़ाई करवा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती दौर में बच्चे रुचि के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। टैबलेट में मुख्य विषयों की किताबें पीडीएफ फाइल के तौर पर अवसर और दिशा एप पर पहले से मौजूद हैं। टैबलेट की स्क्रीन बड़ी होने के कारण विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसके अलावा वीडियो भी दी गई है जिसे डिजिटल बोर्ड पर चलाकर बच्चों की पढ़ाई को और अधिक रोचक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जब से टैबलेट मिले हैं तब से पढ़ाई भी टैबलेट पर ही कर रहे हैं। इससे काफी सुविधा भी मिली है। अभी शुरुआत है तो किताबें तो लानी पड़ती हैं पर अब पहले के मुकाबले कम लाने लगे हैं। - कोमल।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर पढ़ाई एप से ही करने लगे हैं। अब केवल वहीं किताब लाते हैं जो जरूरी होती हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे सारी पढ़ाई ही एप से होगी और किताबें लानी बिल्कुल बंद हो जाएगी। - महक।
एप के माध्यम से पढ़ाई करने में मजा आ रहा है। इस कारण अब किताबें भी कम लाने लगे हैं। टैबलेट से पढ़ने की आदत हो जाएगी तो किताबों के भारी भरकम बोझ से छूट मिलेगा। - नमरा।

एप पर किताबें पहले से अपलोड की हुई हैं। साथ ही वीडियो भी है, अगर हम घर पर पढ़ाई कर रहे हों और कोई विषय समझ नहीं आता तो वीडियो में समझ लेते हैं। वैसे तो इतनी जरूरत पढ़ती नहीं है। - नंदनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed