अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम से मिला अंबाला के टॉपर्स को सम्मान, भरनी है हौसलों की उड़ान
अमर उजाला की तरफ रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की और प्रदेश के विभिन्न जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के करीब 300 टॉपर्स को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा बोर्ड में 10वीं और 12वीं के मेधावी टॉपर्स को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में रविवार को रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के सहयोग से राधाकृष्णन सभागार में आयोजित हुआ। अंबाला के मेधावी विद्यार्थी भी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
उनके साथ आए अभिभावकों व अध्यापकों ने भी गौरव महसूस किया। भारी बारिश के बाद भी अंबाला से पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सम्मान पाने के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सेल्फी खींचते हुए अपने प्रसन्नता को जाहिर किया। वहां मौजूद विद्यार्थियों ने कहा कि वह आगे ऐसे ही मेहनत करते हुए उच्च मुकाम हासिल करेंगे।
पढ़ाई में रही रुचि
सोहन लाल डीएवी स्कूल की छात्र रही बारहवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले हर्षिता कपूर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही पढ़ाई करने में उनकी रुचि रही है और वह अधिकतर समय किताबों के साथ ही व्यतीत करती है। परीक्षा के दिनों में भी उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने पहले से ही तैयारी की हुई थी। उन्होंने बताया कि वह आगे भी ऐसे ही प्रयास करते हुए अपने सपनों को पूरा करेंगी।
यह भी पढ़ें : अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'
आईएएस बनने का सपना
नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल तेपला के छात्र विश्व प्रताप आईएएस ऑफिसर बनने के सपने को पूरा करने के लिए अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माता शशि सिलाई कढ़ाई का कार्य करती हैं। वह उनकी मेहनत को साकार करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया 12वीं कक्षा में सबसे अधिक नंबर लाने का उन्होंने पहले ही लक्ष्य स्थापित कर लिया था।
जिले में पाया उच्च स्थान
सरकारी स्कूल बड़ागांव में पढ़ाई कर जिले में उच्च स्थान हासिल करने वाली हिमांशी गंभीर डॉक्टर बनने का सपना देख तैयारी कर रही हैं। हिमांशी ने बताया उन्होंने शुरू से ही अपना एक लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। उसी लक्ष्य पर चलते हुए तैयारी करती आ रही हैं। उसी का परिणाम है कि 12वीं कक्षा में उनके अच्छे अंक आएं। वह आगे भी ऐसे ही तैयारी कर रही हैं।
मोबाइल से बनाई दूरी
केपीएके महाविद्यालय स्कूल की छात्रा रही कनिका ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी। कभी-कभी ही मोबाइल फोन का प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा मोबाइल है। इसके अलावा वह पढ़ाई करने बैठती थी तो उस विषय को समझकर पढ़ती थी। अगर परीक्षा में सवाल घुमा कर पूछ लिया तो दिक्कत नहीं आए।
12वीं में दूसरा स्थान पाया
जीजस एंड मेरी स्कूल भूरेवाला में पढ़ चुकी छात्रा दसवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर जिले में दूसरा स्थान पाने वाली पलक ने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इसके लिए फोन से हमेशा दूर रहती हैं। इसके अलावा मुख्य रूप से स्कूल से आने के बाद करीब चार घंटे पढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है, ताकि 12वीं कक्षा में भी अव्वल आने की उपलब्धि को बनाए रख सके।
पढ़ाई में दिया ज्यादा समय
नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा विशाखा ने बताया कि उन्होंने 10वीं में 486 अंक प्राप्त किए थे। नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ते हुए वह अपना अधिकतर समय पढ़ाई में ही व्यतीत करती हैं। उसका सपना है कि वह इंजीनियर बने और उसी के लिए वह दिन-रात मेहनत करते हुए प्रयास कर रही हैं। सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें : Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला
पढ़ाई करने का रखा लक्ष्य
नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा महक ने बताया कि वह प्रतिदिन पढ़ाई करने का लक्ष्य रखती हैं। जब तक वह पूरा नहीं होता तब तक उठती नहीं हैं। प्रतिदिन के इसी प्रयास से उन्होंने 10वीं कक्षा में वह यह प्रदर्शन कर पाई। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में चाहे तृतीय स्थान हासिल किया है, लेकिन 12 वीं में प्रथम आने के लिए प्रयास करेंगी और पढ़ाई कर रही हैं।