फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   goods train derailed, traffic disrupted

Ambala News: मालगाड़ी बेपटरी, यातायात बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
goods train derailed, traffic disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला से लुधियाना की तरफ जा रही खाली फूड ग्रेन मालगाड़ी स्टेशन से निकलते ही पॉवर केबिन के पास पटरी से उतर गई। इससे कई यात्री ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ।

हादसा सोमवार सुबह लगभग 5.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेल यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


दरअसल, मालगाड़ी लुधियाना की तरफ जाने वाली उस मुख्य रेल लाइन पर पटरी से उतरी थी, जहां से प्लेटफार्म 6 और 7 की तरफ आवागमन करने वाली रेलगाड़ियां संचालित होती हैं। इस कारण प्लेटफार्मों से निकलने वाली अन्य रेलगाड़ियां बीच रास्ते में रोक दी गईं। कुछ ही देर में दुर्घटना राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 50 से अधिक कर्मचारी मालगाड़ी के पटरी से उतरे डिब्बों को दुरुस्त करने में जुट गए। लगभग तीन घंटे बाद डिब्बों को पटरी पर रखने के बाद दूसरी लाइन पर भेजा गया और सुबह 8.30 बजे रेलवे लाइन को रेलगाड़ियों के संचालन के लिए शुरू किया

गया। प्राथमिक जांच में सामने आया

है कि रेलवे लाइन के सभी पैरामीटर

ठीक थे। फिलहाल हादसे की जांच

की जा रही है।

पहले भी कई बार पटरी से उतर चुके हैं डिब्बे : जानकारी अनुसार, जिस फूड ग्रेन मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हुए,

वो पहले भी कई बार पटरी से उतर

चुके हैं। इन डिब्बों के पहियों की

बनावट दूसरी मालगाड़ियों के मुकाबले कुछ अलग है जो कि रेलवे लाइन पर जैसे ही मोड़ आता है वो पटरी से उतर जाते हैं। पिछली कई जांच के दौरान इस प्रकार की खामियां मिली हैं। इससे पहले सात मार्च को लुधियाना में भी बीसीबीएफ जी वैगन पटरी से उतर गया था। वहीं अंबाला में भी यह चौथी घटना है। पहले भी यहां तीन बार वैगन पटरी से उतर चुके हैं। इस वजह से रेल यातायात प्रभावित रहा।
हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित

हादसे के तुरंत बाद पांच विभागों के सुपरवाइजर की कमेटी गठित कर दी गई जो कि जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर मंडल रेल प्रबंधक को सौंप देगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम दोबारा से हादसे का आकलन करेगी और सुपरवाइजर की रिपोर्ट से तथ्यों को मिलाया जाएगा। विस्तृत रिपोर्ट का आकलन मंडल रेल प्रबंधक करेंगे और फैसला लेंगे कि यह हादसा मानवीय भूल है या फिर वैगन के डिजाइन की खामी।
कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा
हादसा सोमवार सुबह 5.30 बजे हुआ था। इस कारण दिल्ली से लुधियाना की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां बीच रास्ते में फंस गई। इसका असर अंबाला-कालका रेल सेक्शन पर भी पड़ा। ट्रेनें देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचीं। इसमें ट्रेन नंबर 22440 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित अन्य कुछ ट्रेनें बीच रास्ते फंसी रही।

सोमवार सुबह अंबाला से फूड ग्रेन लोडिंग का बीसीबीएफजी का स्टॉक लुधियाना की तरफ जा रहा था। इसके तीन वैगन पटरी से उतर गए। इस वैगन के डिजाइन में कुछ खामी है जो कि कर्व पर आते ही बेपटरी हो जाते हैं। पिछले कुछ मामलों में यह देखने को मिला है। प्राथमिक जांच में अभी यह मानवीय चूक कम और तकनीकी खामी ज्यादा लगती है। अभी सुपरवाइजर की विशेष टीम इसका आकलन कर रही है। जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद पांच सदस्यीय स्केल कमेटी दोबारा से जांच करेगी। अगर फाइनल रिपोर्ट में वैगन के पैरामीटर गलत मिले तो फिर उस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed