फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold was not recovered from the goldsmith, after identification, another associate was caught.

Ambala News: सुनार से नहीं हुई सोने की रिकवरी, शिनाख्त के बाद पकड़ा दूसरा सहयोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gold was not recovered from the goldsmith, after identification, another associate was caught.
अंबाला। सरयू-युमना एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए सुनार से सोने की बरामदगी नहीं हो पाई, लेकिन इस मामले में जीआरपी के हाथ चोरी में संलिप्त दूसरा आरोपी लगा है। आरोपी की पहचान हिसार निवासी सुनील के तौर पर हुई है, आरोपी को रेलवे कोर्ट में सीजेएम सुमीत कुमार के समक्ष पेश करने के बाद 12 नवंबर तक हिरासत में लिया गया है, वहीं सुनार का भी शनिवार को रिमांड खत्म हो गया और उसे भी कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरोह से जुड़ रही कड़ियां
ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह से मामले की कड़ियां जुड़ रही हैं, वहीं सीआईए जीआरपी ने भी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है कि कहीं वह पूर्व के किसी चोरी के मामले में संलिप्त तो नहीं हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर कोई मामला सुनील के खिलाफ तो नहीं दर्ज, इसे लेकर भी जीआरपी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन


यह था मामला



घटना दो जून की है। इस संबंध में 9 जून को अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पंजाब की मोहाली निवासी रीता झा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई थी। रीता झा ने बताया था कि दो जून को वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 14650 सरयू-युमना एक्सप्रेस में सवार होना था। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई और वह ट्रेन में सवार होने लगी तो इस दौरान किसी अज्ञात ने उनका पर्स काटकर सोने का एक सेट हाथ के कंगन, एक सेट कान की बालियां और दो अंगूठियां निकाल ली। जब वह अपने घर पहुंची और पर्स खोला तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed