फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold chain and card snatched from a government contractor who stopped to urinate

Ambala News: लघु शंका करने रुके सरकारी ठेकेदार से सोने की चेन और कार्ड झपटा

Wed, 22 Oct 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Gold chain and card snatched from a government contractor who stopped to urinate
अंबाला। अंबाला-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन पर पहले से घात लगाए बैठे पांच युवकों ने लघु शंका करने रुके करनाल नगर पालिका में सरकारी ठेकेदार से चेन झपट ली। बदमाश उसे झाड़ियों में घसीटकर ले गए और उसकी पेंट की जेब से 60 हजार रुपये, तीन एटीएम, क्रेडिट कार्ड और गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। सभी युवकों लूट के बाद रेलवे ट्रैक की तरफ भाग गए। पड़ाव थाना पुलिस ने बीएनएस में झपटमारी की धारा 304, जबरन वसूली 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पड़ाव थाना पुलिस ने करनाल के मोहित कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


करनाल के गूढ़ा इंद्री निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर पालिका में सरकारी ठेकेदार है। 19 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर अपने बुआ के लड़के अमित से मिलने अंबाला सिटी के जग्गी सिटी सेंटर आए थे। करीब 12 बजकर 55 मिनट पर वह अमित के साथ चाय पीने के बाद अपनी कार से घर इंद्री लौटने लगे। अमित ने जाते समय उन्हें 35 हजार रुपये नकद दिए। रास्ते में पिपली के पास उनके जीजा संजीव का फोन आया कि वे अंबाला शहर में हैं व साथ में दिवाली मनाने के लिए बुलाया। दोबारा वह सिटी लौट आया। शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट वह जंडली पुल से पहले सर्विस रोड पर पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे लघु शंका करने के लिए कार रोक दी। इस दौरान पास में बैठे पांच अज्ञात युवकों ने अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन




----

अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित इलाके में घूमने वाले संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव थाना



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed