फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold and silver jewelry stolen in broad daylight after unlocking a locked house with a key.

Ambala News: दिनदहाड़े चाबी से बंद मकान का ताला खोलकर सोने व चांदी के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelry stolen in broad daylight after unlocking a locked house with a key.
अंबाला सिटी। शालीमार कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक नकाबपोश युवती ने दिनदहाड़े बंद मकान का चाबी से ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद जब पड़ोसन ने युवती को रोका तो उसने खुद को मकान मालकिन की जानकार बताया। दंपती घर आए तो वह सोने व चांदी के गहनों का बैग लेकर भाग चुकी थी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात युवती पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


शालीमार कॉलोनी निवासी पारस सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उनकी पत्नी ऊषा जिंदल रजाई फैक्टरी में काम करती हैं। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह घर के बेडरूम और मेन गेट को ताला लगाकर अपनी पत्नी को खाना देने फैक्टरी पहुंचे थे। अभी वह पत्नी के पास पहुंचे ही थे कि उनकी पड़ोसन पूनम का फोन आया। पूनम ने बताया कि उनके घर पर एक युवती आई है, जिसने मुंह ढका हुआ है और खुद को ऊषा की जानकार बता रही है। जैसे ही वह पत्नी संग घर पहुंचे तो देखा कि घर के बेडरूम में रखी अटैची से सोने-चांदी के गहने चोरी थे। भागती हुई युवती को देखकर पड़ोसन पूनम ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गए थे। आरोप लगाया कि इस वारदात में युवती के साथ एक युवक भी शामिल था, जो बाहर रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed