{"_id":"6b0b19b56f936e39660612b5","slug":"gmn-college-becomes-champion-in-mens-gymnastics-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173325-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुरुष जिम्नास्टिक में जीएमएन कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुरुष जिम्नास्टिक में जीएमएन कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में छावनी के जीएमएन कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में कॉलेज की टीम ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की, जबकि महिला आर्टिस्टिक और रिदमिक जिम्नास्टिक में भी पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 23 और 24 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज ने तीनों वर्गों में पदक तालिका में जगह बनाई। पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में जीएमएन कॉलेज प्रथम, खालसा कॉलेज यमुनानगर द्वितीय और एसए जैन कॉलेज तृतीय रहा। महिला आर्टिस्टिक में एसए जैन कॉलेज प्रथम, जीएमएन द्वितीय और आर्य कॉलेज तृतीय रहा। महिला रिदमिक जिम्नास्टिक में एसडी कॉलेज प्रथम, एसए जैन द्वितीय और जीएमएन कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है। कॉलेज प्रबंधन समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।