फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GM Roadways and RTA offices will run under one roof

एक ही छत के नीचे चलेंगे जीएम रोडवेज व आरटीए कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
GM Roadways and RTA offices will run under one roof
अंबाला सिटी। सुषमा स्वराज बस अड्डे की नवनिर्मित इमारत में जल्द ही जिला रोडवेज प्रबंधक कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं इसी बस अड्डे के भवन में आरटीए कार्यालय भी शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी दोनों कार्यालयों के बीच 10 किलोमीटर की दूरी है। एक ही छत के नीचे दोनों कार्यालय आने से रोडवेज और आरटीए के बीच समय सारिणी को लेकर चलने वाली खींचतान समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज चालकों को लाइसेंस रिन्यू के लिए जो चक्कर लगाने पड़ते थे उनसे उन्हें मुक्ति मिलेगी। इसी तरह आम पब्लिक को भारी लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए भी अलग-अलग जगह धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। दोनों कार्यालय एक ही छत के नीचे आने से अवैध वाहनों पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा। हालांकि अंबाला डिपो की वर्कशाप पहले वाले स्थान पर ही रहेगी। एस्टेबलिश ब्रांच को भी पुरानी जगह पर रखने पर विचार किया जा रहा है। विभाग से जुड़ी बाकी सभी ब्रांच मंजूरी मिलने के बाद नई इमारत में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि विभाग का वर्षों पुराना रिकॉर्ड एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि रिकॉर्ड बहुुत ज्यादा है और उसके लिए पहले नई इमारत में रिकॉर्ड रखने के पूरी व्यवस्था करना और पुराने रिकॉर्ड को सहजते हुए यहां से वहां शिफ्ट सबसे जटिल कार्य है।
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय को सिटी के बस स्टैंड पर शिफ्ट करने की बात चल रही है। कब तक शिफ्ट होगी अभी इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जब भी कार्यालय शिफ्ट करने के आदेश आएंगे उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरी मिड्ढा, आरटीए सचिव।
सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही यह कार्यालय नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-मुनीष सहगल, जीएम रोडवेज अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed