{"_id":"676f07fc631edafe5602f8d4","slug":"gitas-inspiration-is-necessary-for-humanity-gita-manishi-ambala-news-c-36-1-ame1006-135107-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के लिए जरूरी गीता की प्रेरणाएं : गीता मनीषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के लिए जरूरी गीता की प्रेरणाएं : गीता मनीषी
विज्ञापन
दिव्य गीता सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज। संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सेवारत श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग की शुरुआत हुई।
प्रथम दिवस के अवसर पर जहां हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वहीं, प्रमुख समाजसेवी संजीव खन्ना ने दिव्य गीता सत्संग में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ विशिष्ट तिथि संजीव खन्ना, जीओ गीता के चेयरमैन दिनेश ग्रोवर ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्री कृष्ण की दिव्य वाणी है। गीता विश्व का एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो किसी के द्वारा लिखा नहीं गया अपितु भगवान के स्वयं के श्रीमुख से गाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान सब में है, सबके है, उनकी दृष्टि में ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं है और न ही भगवान की दृष्टि में कोई छोटा बड़ा है।
विज्ञापन
इसलिए भगवान की मुख वाणी गीता भी बिना किसी भेदभाव के सब की है। गीता मनीषी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति का हो, किसी भी वर्ग अथवा वर्ण का हो, गीता की प्रेरणा किसी विशेष तक सीमित न रहकर समूची मानवता के लिए हैं। प्रवचनों के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने गुरुदेव वीर जी महाराज की ओर से रचित गीता है जो गीत कृष्ण भगवान का, आओ बनाए गीत विश्व कल्याण का भजन गाकर पंडाल में उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को मस्ती में झूमने पर विवश कर दिया श्रीमद्भागवत गीता जी की आरती के साथ दिव्य गीता सत्संग के प्रथम दिवस का समापन हुआ।
इस अवसर पर जीओ गीता के संरक्षक प्रमोद वालिया, मनोहर लाल सचदेवा, राज कुमार बेरी, राजू चावला, मनमोहन कपूर, केवल चावला, हैप्पी चावला, रमेश गांधी, टीटू कथूरिया, एसके मदान, जगदीश सचदेवा, अनिल गर्ग, जीओ गीता महिला मंडल की प्रधान कीर्ति ग्रोवर, दीक्षा बतरा, कामिनी बब्बर मौजूद रहे।
रसिकों ने भजनों से बांधा समां
इस दौरान वृंदावन धाम और स्थानीय स्तर के विख्यात रसिकों ने भजनों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में उपस्थित तमाम श्रद्धालु झूमते दिखाई दिए। जहां एक ओर रसिक रतन झिंझाना ने अपने भजन गीता ज्ञान सुनाने वाले तुमको लाखों प्रणाम एवं मैं बरसाने जाना है, मेनू चढ़ गया राधा रंग पर श्रद्धालु झूमते दिखाई दिए, वहीं स्थानीय भजन गायक वंशुल अग्रवाल ने अपने भजन मेरे गुरुदेव वृंदावन बुलाएंगे तो क्या होगा और सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवश कर दिया।
दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर कल
जीओ गीता के संयोजक अशोक चावला ने बताया कि 29 दिसंबर व 30 दिसंबर को 2 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम के अनुभवी चिकित्सकों की ओर से न केवल मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी। मौके पर ही बीपी ब्लड शुगर, ईसीजी, पीएफटी और हड्डियों के टेस्ट फ्री किए जाएंगे।