{"_id":"68af57cf027b8085170d37f7","slug":"girls-won-10-gold-medals-in-district-level-boxing-competition-ambala-news-c-36-1-amb1001-148575-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते 10 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते 10 स्वर्ण पदक
Thu, 28 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में अंडर-17 एवं अंडर-19 गर्ल्स स्कूल जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ. अमरजीत तलवार और जीएसएसएस मॉडल टाउन की प्राचार्य मोनिका शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग सेंटर की छात्राओं ने कुल 10 स्वर्ण पदक जीते। इनमें अंडर-17 आयु वर्ग में 7 स्वर्ण और अंडर-19 आयु वर्ग में 3 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सौंदा ने प्रथम ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्राओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में संजय कुमार (बॉक्सिंग कोच), साहिल (कन्वीनर) और गगन (को-कन्वीनर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।