Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls get second place in hockey, Ishika selected as the best player

Ambala News: हॉकी में बेटियों को दूसरा स्थान इशिका चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Girls get second place in hockey, Ishika selected as the best player
हॉकी कोचिंग सेंटर अंबाला छावनी की ​हॉकी ​खिलाड़ी कोच के साथ। कोच
अंबाला। छावनी के हॉकी कोचिंग सेंटर की खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंबाला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।इशिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। इस टीम में प्रभजोत, पुष्पा, अमिषा और अंशिका शामिल थीं। अंशु, सोनी, लक्ष्मी, चांदनी, अनुष्का, रूही, नैंसी और नैना जैसी अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

ये सभी खिलाड़ी छावनी के फारूका खालसा स्कूल में हॉकी कोच जितेंद्र से प्रशिक्षण ले रही हैं। हरियाणा दिवस के अवसर पर हॉकी अंबाला द्वारा अंबाला छावनी में एक अंडर-17 सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी इशिका ने टूर्नामेंट में पांच गोल दागे। उन्हें उनके बेहतरीन खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार और नकद राशि मिली। इशिका और अनुष्का पिछले चार वर्षों से हॉकी सीख रही हैं। अन्य खिलाड़ी पिछले एक साल से अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि उनके संघर्ष की कहानी बताती है। अपने कॅरिअर के बारे में इशिका ने बताया कि उसके पिता एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। प्रभजोत के पिता चालक के रूप में काम करते हैं। पुष्पा, अमिषा, सोनी, अंशु, नैना और नैंसी के पिता मजदूरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed